फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath singh slams congress president Rahul gandhi 

राहुल संसद की गरिमा नहीं रखते और प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं: राजनाथ

Sat, 11 Aug 2018 09:19 PM IST
भाषा, मेरठ
भाषा, मेरठ Updated Sat, 11 Aug 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
Rajnath singh slams congress president Rahul gandhi 

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए आज कहा कि जो व्यक्ति ‘‘संसद की गरिमा नहीं रख सकता वह प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा है।’’ 

विज्ञापन


उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस एवं विपक्षी दलों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का काम पच नहीं रहा है तथा ‘‘कांग्रेस की काठ की हांडी दोबारा नहीं चढ़ेगी।’ कहा कि हम राजनीति सत्त्ता चलाने के लिए नहीं, देश चलाने के लिए करते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को यहां संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शासन चलाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने दावा किया, ‘‘ मेरा विश्वास पक्का हो गया है, सभी को देखने के बाद यह यकीन हो गया है कि जीत का एक्सप्रेस-वे यूपी से गुजरेगा।’’ 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संसद में गले लगाने की घटना को ‘‘चिपको अभियान’’ करार देते सिंह ने कहा, ‘‘जो संसद की गरिमा नहीं बना (रख) सकता वह प्रधानमंत्री बनने का स्वप्न देख रहा है।’’ 

सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जाति-मजहब में बांटने की राजनीति की है। सत्ता हासिल हो या न हो समाज को बंटने नहीं देंगे। ’ उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस एवं विपक्षी दलों को केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार का काम पच नहीं रहा है तथा ‘‘कांग्रेस की काठ की हांडी दोबारा नहीं चढ़ेगी।’ 

कितने देशी नागरिक हैं और कितने विदेशी

Rajnath singh slams congress president Rahul gandhi 

उन्होंने कहा कि आज दुनिया से निवेशक भारत की ओर आकर्षित हो रहे हैं। भारत के प्रति विश्व में आकर्षण बढ रहा है। पीएम की नीयत पर कोई सवालिया निशान नही लगा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने झाड़ू इसलिए उठायी क्योंकि वह संदेश देना चाहते थे कि कोई काम छोटा नही होता है। 

राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) के मामले में उन्होंने कहा कि कितने देशी नागरिक हैं और कितने विदेशी, क्या इसका आंकड़ा नहीं होना चाहिये। 

गृहमंत्री यह भी दावा किया कि अब सिर्फ आठ जिलों में नक्सलवाद बचा है। आतंक के रास्ते पर जाने वाले युवाओं की संख्या कम हुई है।

इससे पहले, यहां भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने प्रदेश में विश्वास कायम करने में सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आंबेडकर जयंती पर निर्णय लिया था कि सबको समान रूप से बिजली दी जाएगी और हम ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पूर्व सरकार के शासनकाल में बिजली पांच छह जिलों में सिमट कर रह गई थी।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी मौजूद थे।

कार्यसमिति की दो दिन की बैठक का समापन कल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed