हम किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन कोई हमें छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहींः राजनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में प्रधानमंत्री मोदी के रावण दहन से कुछ समय पहले ही प्रदेश की राजधानी में मौजूद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया जानती है कि हम किसी को छेड़ते नहीं हैं लेकिन कोई हमें छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं।
राजनाथ ने कहा पिछले कुछ दिनों में भारत ने साबित किया है कि वह एक मजबूत राष्ट्र है, हमने अपनी ताकत दुनिया के सामने साबित की है और दुनियाभर में एक संदेश दिया है कि भारत एक मजबूत राष्ट्र है।
मंगलवार को राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि हमने शुरू से कहा है कि जब तक हमें उकसाया न जाए हम किसी को तंग नहीं करते। लेकिन हम मानते हैं कि अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे भी नहीं।
मोदी के स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे राजनाथ सिंह
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले सोमवार शाम लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री के साथ एतिहासिक ऐशबाग मैदान में होने वाली रामलीला में शामिल होंगे। संभावना है कि वह स्थानीय सांसद होने के नाते प्रधानमंत्री को लेने एयरपोर्ट पर भी पहुंचेंगे।
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीएम मोदी की आगवानी के लिए मौजूद नहीं रहेंगे वह किसी वरिष्ठ मंत्री को इसके लिए भेज सकते हैं। वहीं राज्यपाल राम नाइक जरूर प्रधानमंत्री की अगवानी में मौजूद रहेंगे।
माना रहा है कि सरकार और देश के दो बड़े नेताओं की दशहरा पर प्रदेश में मौजूदगी आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी राज्य के विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में फोकस करना चाहते हैं।