{"_id":"613108f38ebc3e5fa21d3b50","slug":"rajnath-singh-says-it-is-a-bih-achievement-that-no-big-terror-attack-happened-after-narendra-modi-became-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह बोले: मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में कोई बड़ा आतंकी हमला नहीं, यह बड़ी उपलब्धि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजनाथ सिंह बोले: मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में कोई बड़ा आतंकी हमला नहीं, यह बड़ी उपलब्धि
Thu, 02 Sep 2021 10:55 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केवड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केवड़िया
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:55 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अब आतंकवादियों को अहसास हो गया कि वे अपनी पनाहगाह में भी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में सत्ता संभालने के बाद देश में एक भी बड़ा आतंकी हमला नहीं हुआ। यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र में भाजपा सरकार के होने से आतंकवादी डरे हुए हैं। राजनाथ सिंह ने गुजरात के नर्मदा जिले में केवड़िया में प्रदेश कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्षी दल सेना के जवानों के प्रति बहुत संवेदनशील नहीं थी, इसलिए उसने वन रैंक-वन पेंशन के मुद्दे को 40 साल तक उलझाए रखा लेकिन पीएम मोदी ने इसे तत्काल लागू किया। यह कांग्रेस और भाजपा के बीच अंतर को दिखाता है। उन्होंने कहा, कांग्रेस और इसके नेता केवल महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल करते हैं, वे उनके पदचिह्नों पर चलने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो, हम आतंकवादियों को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे। जम्मू-कश्मीर की बात छोड़िए, नरेंद्र मोदी के आने के बाद देश के किसी भी हिस्से में कोई बड़ा आतंकवादी हमला नहीं हुआ है। यह हमारी अहम उपलब्धि है। ऐसा लगता है कि अब आतंकवादी भाजपा सरकार से डरे हुए हैं। यह कोई छोटी बात नहीं है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि भाजपा सरकार में आतंकवादियों को इस बात का अच्छी तरह अहसास हो गया है कि वे अपनी सुरक्षित पनाहगाह में भी सुरक्षित नहीं हैं। उरी आतंकी हमले के बाद हमने पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में सर्जिकल स्ट्राइक करके दुनिया को साफ संदेश दिया कि हम आतंकियों को अपने यहां तो मार ही सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें सीमा पार जाकर भी ढेर कर सकते हैं।
अयोध्या में राम मंदिर का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसे मुद्दे हमारे लिए केवल नारे नहीं हैं बल्कि भाजपा की प्रतिबद्धता हैं। बाबरी मस्जिद के गिरने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने तीन प्रदेशों की अपनी सरकारें कुर्बान कर दी थीं। रक्षा मंत्री ने कहा कि हम जो भी वादा करते हैं, उसे हमेशा पूरा करते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा, अब कोई भी ताकत भव्य राम मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती है।
इस दौरान रक्षा मंत्रालय और गुजरात सरकार ने डिफेंस एक्सपो-2022 के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह एक्सपो अगले साल 10-13 मार्च के बीच गांधीनगर में होगा।