{"_id":"5a87fbc04f1c1b410b8b9754","slug":"rajnath-singh-said-we-have-good-relations-with-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह बोले- चीन के साथ हमारे अच्छे संबंध, नहीं झुकने देंगे देश का सर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजनाथ सिंह बोले- चीन के साथ हमारे अच्छे संबंध, नहीं झुकने देंगे देश का सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Feb 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के साथ भारत के संबंधों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारे चीन के साथ अच्छे संबंध हैं। अगर दोनों देशों के बीच बॉर्डर मसले पर कुछ मतभेद हैं तो हम बातचीत के जरिये उन्हें सुलझा सकते हैं और समय-समय पर हम ऐसा करते रहे हैं।
विज्ञापन
राजनाथ ने कहा कि हमारे जवानों ने 2017 में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। हमें अपने जवानों पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश का सर कभी झुकने नहीं देंगे। आपको बता दें कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में आतंकवाद का सपोर्ट करने वाले पाकिस्तान को घेरा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि भारत दूसरे देशों के लोगों में दहशत पैदा करके बलवान नहीं बनना चाहता है, बल्कि उसे विश्व गुरू बनना है। ये बातें उन्होंने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कही थीं।
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर में आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह ने ये बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वह देश को धर्मांध नहीं बनाना चाहते हैं, आश्वत रहिए, जवान का सर झुकने नहीं देंगे। दरअसल, जम्मू और कश्मीर के रिहायशी इलाके सुंजवां में आतंकियों ने आर्मी कैंप को अपना निशाना बनाया था। इस हमले में सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया गया था, लेकिन 6 जवान शहीद हो गए थे।