फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh said Have full faith in the valour of our soldiers, give proper reply

राजनाथ बोले- सेना पर भरोसा रखें, पाक से जल्द लेंगे शहीदों की शहादत का बदला

Mon, 05 Feb 2018 06:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Feb 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh said Have full faith in the valour of our soldiers, give proper reply
Rajnath Singh
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है कि वह जल्दी ही मारे गए सैनिकों का बदला लेगी। बता दें कि एलओसी पर दोनों ओर से हुई फायरिंग में कैप्टन सहित तीन जवान शहीद हो गए। इस पर राजनाथ सिंह ने कड़ी निंदा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।   
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना की बहादुरी पर पूरा विश्वास रखें हमारे जवान इसका जल्द ही जवाब देंगे। वहीं गृह राज्य गृहमंत्री हंसराज अहीर ने पाकिस्तान द्वारा सीमा पर किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान को माफ नहीं करेंगे। पाकिस्तान की इस कार्रवाई से साबित होता हैं कि वह मूर्ख है और इसका भुगतान उसे करना पड़ेगा।
विज्ञापन


वहीं पाक की ओर से जारी फायरिंग पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि पाकिस्तान हमारे जवानों पर हमला करने के लिए मिसाइल का प्रयोग कर रही है। क्या हमारी मिसाइल केवल राजपथ पर प्रदर्शन के लिए हैं? क्या वो विदेशी प्रतिनिधियों को 26 जनवरी को दिखाने के लिए हैं?  राउत ने कहा कि ये युद्ध है और उनके हमले का जवाब हमें उसी तरह देना चाहिए। अगर जवाब नहीं देंगे तो पूरी दुनिया में हमारे देश को नामर्द कहा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 किमी के दायरे में 84 स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है

Rajnath Singh said Have full faith in the valour of our soldiers, give proper reply
भारत-पाकिस्तान बार्डर - फोटो : File Photo
आपको बता दें कि नए साल की शुरुआत से अब तक हुए संघर्ष विराम उल्लंघन में सुरक्षाबलों के 9 जवान समेत करीब 17 लोग मारे गए हैं जबकि 70 लोग घायल हुए हैं। पाक की तरफ से की जा रही फायरिंग में सीमा के 5 किमी के दायरे में 84 स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में भारतीय सेना के कैप्टन कपिल कुंडू शहीद हुए थे। कैप्टन की शहादत पर उनके पिता ने कहा था कि वह चाहते हैं कि पाकिस्तान को जवाब पीएम मोदी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed