{"_id":"62f839534a43dd53141afbe5","slug":"rajnath-singh-said-foolproof-security-apparatus-in-place-to-protect-country-from-any-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"LAC: राजनाथ बोले- चीन को भारतीय सीमा में घुसने नहीं दिया, देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर राजनीति न करें दल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
LAC: राजनाथ बोले- चीन को भारतीय सीमा में घुसने नहीं दिया, देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर राजनीति न करें दल
Sun, 14 Aug 2022 05:22 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, जोधपुर/ नई दिल्ली।
एजेंसी, जोधपुर/ नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 14 Aug 2022 05:22 AM IST
सार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कई घटनाएं हुईं, जिसके बारे में हम दो-तीन लोग ही जानते हैं। मैं उसका विवरण नहीं दे सकता। पर एक बात तय है कि हम किसी को घुसपैठ की इजाजत नहीं देंगे। सिंह ने कहा, हमारी सेना आधुनिक हथियारों से लैस है और वह किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने चीन को अपने क्षेत्र में घुसने नहीं दिया। उन्होंने राजनीतिक दलों से देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर राजनीति न करने की अपील की। कहा, जिसने भी देश की शांति से खिलवाड़ की कोशिश की जवाब दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, कई घटनाएं हुईं, जिसके बारे में हम दो-तीन लोग ही जानते हैं। मैं उसका विवरण नहीं दे सकता। पर एक बात तय है कि हम किसी को घुसपैठ की इजाजत नहीं देंगे। सिंह ने कहा, हमारी सेना आधुनिक हथियारों से लैस है और वह किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है। इससे पहले रक्षा मंत्री ने जोधपुर में एक तिरंगा रैली में भाग लिया और मुगलों के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करने वाले योद्धा दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन
भारतीय विद्यार्थियों का पहला बैच जल्द जाएगा चीन
कोविड-19 के कारण पढ़ाई अधूरी छोड़कर स्वदेश लौटे भारतीय विद्यार्थियों का पहला बैच जल्द ही चीन जाएगा। भारत में चीनी राजदूत सुन वेईडोंग ने कहा, इन विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी करने का मौका मिलेगा। दोनों देशों की सरकारों के संबंधित विभाग इस पर मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
चीन ने भारत से किया ‘एक चीन’नीति को समर्थन का आह्वान
चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य में संकट के बीच ‘एक चीन’ नीति के लिए भारत से अपना समर्थन दोहराने का आह्वान किया। एक दिन पहले ही नई दिल्ली ने सुझाव दिया कि इस पर किसी भी पुनरावृत्ति की कोई आवश्यकता नहीं है।