{"_id":"5c685c7dbdec22737c291b2c","slug":"rajnath-singh-reviewed-the-country-s-security-situation-in-the-nsa-and-ib-chief-s-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ ने एनएसए और आईबी प्रमुख संग बैठक में की देश के सुरक्षा हालात की समीक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजनाथ ने एनएसए और आईबी प्रमुख संग बैठक में की देश के सुरक्षा हालात की समीक्षा
Sun, 17 Feb 2019 12:24 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
सर्वदलीय बैठक के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक कर देश के सुरक्षा हालात की समीक्षा की। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, खुफिया एजेंसी आईबी के निदेशक राजीव जैन, गृह सचिव राजीव गाबा समेत सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख शामिल हुए। बैठक में पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के हालात पर अलग से चर्चा की गई। पाकिस्तान के साथ लगने वाली नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर खास रिपोर्ट पेश की गई।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिया है कि मौजूदा नाजुक हालात में पूरी तरह सतर्क रहें। खासतौर पर जम्मू-कश्मीर में भारत विरोधी तंत्र पर काबू रखने के लिए नए सिरे से काम करने की सलाह दी गई है। बैठक में कश्मीर के अलगाववादी नेताओं के पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंधों पर खास चर्चा हुई। कश्मीर के गृह विभाग से इस बावत ताजा रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
कश्मीरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे राज्य : गृह मंत्रालय
पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश के अलग अलग हिस्सों में रह रहे कश्मीरियों को धमकी मिलने और गलत व्यवहार की शिकायत गृह मंत्रालय को मिल रही है। मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि उनके यहां रह रहे कश्मीरियों की सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त किया जाए। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह से बचें। सोशल मीडिया पर भी संयम बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन