फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh praised the hard work of the Jain community said India will become the factory of the world

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री ने जैन समुदाय की मेहनत और योगदान को सराहा, कहा- भारत बनेगा दुनिया की फैक्ट्री

Fri, 03 Oct 2025 02:03 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 03 Oct 2025 02:03 PM IST
सार

हैदराबाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जैन समुदाय की भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण भूमिका और मेहनत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जैन समाज फार्मा, विमानन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अग्रणी है। इस दौरान उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जल्द ही भारत खिलौनों से लेकर टैंकों तक हर चीज बनाकर दुनिया का फैक्ट्री बनेगा।

विज्ञापन
Rajnath Singh praised the hard work of the Jain community said India will become the factory of the world
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : एक्स/राजनाथ सिंह

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार जैन समुदाय की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की कुल आबादी में जैन समुदाय की हिस्सेदारी सिर्फ 0.5% है, लेकिन देश के कुल टैक्स संग्रह में उनका योगदान करीब 24% है। वे हैदराबाद में 'जिटो कनेक्ट 2025' नामक तीन दिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जैन समाज मेहनती और समृद्ध समुदाय के रूप में पूरी दुनिया में जाना जाता है।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि जैन समुदाय की सोच और दर्शन भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। उन्होंने बताया कि जैन समाज मेहनती और समृद्ध समाज के रूप में पूरी दुनिया में जाना जाता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि जैन समुदाय का इतिहास भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा का एक अनमोल उदाहरण है। उन्होंने इस समुदाय की भूमिका को भारत की सांस्कृतिक विरासत में बहुत महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Congress: राहुल गांधी के लोकतंत्र वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस में राजशाही जिंदा रखने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत बनेगा दुनिया की फैक्ट्री- राजनाथ सिंह
उन्होंने आगे कहा कि जैन समुदाय ने देश के फार्मा, विमानन और शिक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है और इन क्षेत्रों में नेतृत्व कर रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत आज खिलौनों से लेकर टैंकों तक लगभग हर चीज बनाने लगा है और वह दिन दूर नहीं जब भारत पूरी दुनिया का फैक्ट्री बन जाएगा। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने देश के विकास में जैन समुदाय की भूमिका को सराहा और कहा कि उनके प्रयासों से भारत की प्रगति और मजबूती को बल मिला है।


ये भी पढ़ें:- Op Sindoor: 'पाकिस्तान में 300 किलोमीटर भीतर हमला किया, दुनिया को हमसे सीखना चाहिए', IAF प्रमुख का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed