{"_id":"68df978ac6e49bc26308dc23","slug":"bjp-s-sudhanshu-trivedi-on-rahul-gandhi-s-statement-in-colombia-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: राहुल गांधी के लोकतंत्र वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस में राजशाही जिंदा रखने का लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: राहुल गांधी के लोकतंत्र वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस में राजशाही जिंदा रखने का लगाया आरोप
Fri, 03 Oct 2025 02:59 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:59 PM IST
सार
कोलंबिया में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला होने की बात कही, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद सुधांशु त्रिवेदी
- फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। त्रिवेदी ने गांधी की लोकतांत्रिक साख पर सवाल उठाते हुए उन्हें ऐसे परिवार का नया मुखिया बताया, जिसने कांग्रेस में लोकतंत्र की आड़ में राजशाही को जिंदा रखा है।
विज्ञापन
पार्टी के पतन और सत्ता छूटने की बदहवासी में दे रहे ऐसे बयान- सुधांशु त्रिवेदी
सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, पिछले 36 घंटे में देश ने दो प्रकार के दृश्य देखे। एक विगत 100 वर्षों के देश के लिए निरंतर समर्पित राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक उत्थान के लिए अपना प्रतिपल समर्पित करने वाले विश्व के सबसे बड़े संगठन आरएसएस के शताब्दी पूर्ण होना और उस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक ऐसा सिक्का जारी होना जिसमें संभवतः पहली बार भारत के किसी मुद्रा पर मां भारती का चित्र है। इन्हीं 24 घंटे में देश ने दूसरा दृश्य देखा कि 140 वर्ष पुरानी पार्टी, 100 वर्ष से जिस पर एक ही परिवार का वर्चस्व है उस पार्टी के पतन और सत्ता छूटने की बदहवासी ने उनके खानदान के बरखुरदार ने एक और ऐसा बयान दिया है जिसमें कुछ भी आश्चर्यजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की विदेशी यात्रा में भारत विरोधी बयान की एक लंबी सूची है।
विज्ञापन
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ऐसा पहली बार नहीं है कि राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर भारत विरोधी बयान दिया है। इससे पहले भी वे कई बार भारत विरोधी ऐसे ही बयान दे चुके हैं। आपको बता दें 6 मार्च 2023 को लंदन के चैथम हाउस में उन्होंने सवाल किया था कि लोकतंत्र के समर्थक अमेरिका और यूरोप चुप क्यों हैं? इससे बड़ी और क्या बेइज्जती हो सकती है? उन्होंने विदेश की धरती से एक और ऐसा बयान दिया है, जिसमें कुछ भी आश्चर्यजनक नहीं है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Op Sindoor: 'पाकिस्तान में 300 किलोमीटर भीतर हमला किया, दुनिया को हमसे सीखना चाहिए', IAF प्रमुख का बड़ा बयान
भाजपा ने विदेश में बुलाए जाने पर उठाए सवाल
उन्होंने कहा, राहुल गांधी में ऐसी कौन सी प्रतिभा है, जिसके लिए उन्हें विदेश विश्वविद्यालय बुलाते हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एक से एक बुद्धिमान लोग हैं, उन्हें क्यों नहीं बुलाया जाता? कांग्रेस में पी. चिदंबरम, अभिषेक मनु सिंघवी, शशि थरूर, मनीष तिवारी जैसे बुद्धिमान और अपने-अपने विषय में विशेषज्ञ लोग मौजूद हैं। न तो जयराम रमेश और न ही सैम पित्रोदा, जो विदेश में रहते हैं और बुद्धिजीवी माने जाते हैं, उनको कभी नहीं बुलाया जाता। विदेशी विश्वविद्यालय सिर्फ राहुल गांधी को ही क्यों आमंत्रित करते हैं?
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, राहुल गांधी को भारत में किसी भी विश्वविद्याल में नहीं बुलाया जाता है। यहां तक कि 2004 से 2014 तक जब कांग्रेस केंद्र में सत्ता में थी, तब भी उन्हें नहीं बुलाया गया। सवाल ये है कि भारत के बाहर ही उनको क्यों बुलाया जाता है। ये अपने आप में यक्ष प्रश्न है। उन्होंने इंडिया ब्लॉक पार्टियों की भी आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करने की मानसिकता इतनी प्रबल हो गई है कि सच्चाई नजर ही नहीं आती। भाजपा नेता ने कहा, जिनकी आंखों में 'मोदी-ए-बिंदु' है, उन्हें देश में हो रहा निर्माण दिखाई नहीं दे रहा है।