फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh: India-US cooperation would act as force multiplier for rules-based world order

India-US: 'भारत-अमेरिका ने विश्व के लिए काम किया', इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स में बोले राजनाथ सिंह

Tue, 30 Jan 2024 09:31 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 09:31 PM IST
सार

India-US cooperation: इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स(आईएसीसी) के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और अमेरिका एक प्राकृतिक साझेदार हैं। उन्होंने कहा भारत अपने हितों की रक्षा करने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
Rajnath Singh: India-US cooperation would act as force multiplier for rules-based world order
राजनाथ सिंह - फोटो : एक्स/राजनाथ सिंह

विस्तार

इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स(आईएसीसी) द्वारा आयोजित 'भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करना' विषय कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका एक प्राकृतिक साझेदार हैं और विश्व के लिए दोनों देशों ने काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिकी कंपनियों के लिए जोखिम कम करने का एक साधन हो सकता है, क्योंकि देश उच्च रिटर्न दे रहा है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अमेरिकी पूंजी और तकनीकी जानकारी भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने में मदद करेंगी। 
विज्ञापन


भारत अपने हितों की रक्षा करने में सक्षम- राजनाथ सिंह
रूस-यूक्रेन और इस्राइल-हमास युद्ध पर बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इन युद्धों ने भारत के रक्षा क्षेत्रों पर ज्यादा प्रभाव नहीं डाला है। उन्होंने कहा भारत अपने हितों की रक्षा करने में सक्षम हैं। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि भारत किसी को भी करारा जवाब दे सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका स्वतंत्र, खुले, नियमों पर आधारित व्यवस्थाओं का समर्थन करते हैं। हमारे रणनीतिक हितों को काफी समानता हैं। 
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध फायदेमंद- राजनाथ
राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा आर्थिक संबंध दोनों देशों के लिए फायदेमंद हैं। समय की मांग है कि रक्षा प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष सहित कई क्षेत्रों में भारत और अमेरिका मिलकर अधिक काम करें। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं। अमेरिका भी लोकतांत्रिक देश हैं। जब दो बड़े लोकतंत्र एक-दूसरे के साथ सहयोग करते हैं, तो निश्चित रूप से लोकतांत्रिक विश्व व्यवस्था मजबूत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वसुधैव कुटुंबकम पर आधारित आत्मनिर्भर अभियान
आत्मनिर्भर भारत पहल का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि देश सही गति से आगे बढ़ रहा है, जिससे आने वाले वक्त में ठोकर नहीं खानी पड़ेगी। इससे भारत को रक्षा उपकरण निर्यात करने वाले शीर्ष 25 देशों में जगह बनाने में सहायता मिली है। राजनाथ सिंह ने कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' वसुधैव कुटुंबकम पर आधारित सहयोग को बढ़ावा देता है। मित्र देशों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए भारत में हर क्षेत्र में किए गए व्यापक बदलावों को सूचीबद्ध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed