फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh: India has strength to take stern action against cross-border terrorism

राजनाथ सिंह: 'अगर वो पड़ोसी देश भागेंगे तो वहीं घुसकर मारेंगे...', सीमा पार आतंकवाद पर बोले रक्षा मंत्री

Fri, 05 Apr 2024 11:07 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 11:07 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। अगर वो भागकर पड़ोसी देश में चले जाते हैं तो वहां भी घुसकर मार गिराया जाएगा। 

विज्ञापन
Rajnath Singh: India has strength to take stern action against cross-border terrorism
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

राजनाथ सिंह ने सीमा पार आतंकवाद पर निपटने के लिए दो टूक शब्दों में कहा कि अगर आतंकवादी भारत में शांति भंग करने की कोशिश करेंगे या आतंकी गतिविधियों को अंजाम देंगे तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। साथ ही सख्त लहजें में उन्होंने कहा कि अगर वे पड़ोसी देश भाग गए तो भारत उन्हें वहीं घुसकर मार गिराएगा। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' की एक रिपोर्ट पर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 2019 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पाकिस्तान में आतंकवादियों की मौत के घाट उतार दिया था। 
विज्ञापन


वे पाकिस्तान भागेंगे तो वहां घुसकर मारेंगे- राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर वे पाकिस्तान भाग जाते हैं, तो हम उन्हें मारने के लिए वहीं घुसेंगे और उन्हें मार गिराएंगे। भारत के पास सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की ताकत है और पाकिस्तान को इसका एहसास होने लगा है। रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया टिप्पणियों का सहमति जताते हुए कहा कि आज का भारत अब देखने वाला नहीं बल्कि जवाब देने वाला है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत रखता है- राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी ने जो भी कहा है वह बिल्कुल सच है। वर्तमान भारत मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत रखता है। भारत के पास ताकत है, जिसका पाकिस्तान को भी एहसास होने लगा है। हालांकि अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है। उन्होंने कहा कि जो भी हो, वे हमारे पड़ोसी देश है। इतिहास के पन्नों को पलट कर देख लीजिए, भारत ने किसी भी देश पर हमला नहीं किया, न ही किसी देश की एक इंच जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। 

हम आतंकियों को छोड़ने वाले नहीं- राजनाथ सिंह
तीखे लहजे में राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर कोई भारत को आंखे दिखाएगा या आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ाने की कोशिश करेगा, तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। पिछले दिनों पाकिस्तान ने भारत पर देश की धरती पर हत्याएं करने का आरोप लगाया था लेकिन भारत ने सभी आरोपों से इनकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed