फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rajnath singh inaugurates hal second lca production line in bengaluru says it will become big step indian air force

तेजस से वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, रक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रह सकता भारत: राजनाथ

Tue, 02 Feb 2021 01:57 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Tue, 02 Feb 2021 01:57 PM IST
सार

  • रक्षा मंत्री ने एलसीए तेजस की नई प्रोडक्शन लाइन का किया उद्घाटन
  • कहा, तकनीक और उत्पादन के क्षेत्र में हम बनना चाहते हैं आत्मनिर्भर

विज्ञापन
rajnath singh inaugurates hal second lca production line in bengaluru says it will become big step indian air force
राजनाथ सिंह - फोटो : Twitter

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा, भारत रक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रह सकता है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के दूसरे हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) के  प्रोडक्शन लाइन का उद्घाटन के बाद राजनाथ ने कहा, इस उद्घाटन से न सिर्फ आत्मनिर्भर भारत का हमारा संकल्प पूरा हुआ, बल्कि देश की सुरक्षा और वायुसेना की ताकत बढ़ेगी। इससे ये संदेश दुनिया के दूसरे देशों में जाएगा कि तकनीक और उत्पादन के क्षेत्र में हम आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं और इसके लिए भारत सरकार बेहद गंभीर है।

विज्ञापन


अपने संबोधन में रक्षामंत्री ने कहा, हम कब तक देश की सुरक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहेंगे, हम लंबे समय तक निर्भर नहीं रह सकते। हम सभी का ये संकल्प है जो भी बनाना होगा उसे खुद बनाने की कोशिश करेंगे और सीमा व स्वाभिमान की सुरक्षा करेंगे। उन्होंने कहा, कई देशों की ओर से एलसीए तेजस एमके-1ए में रुचि दिखाई जा रही है और मैं आपको भरोसा देता हूं कि अन्य देशों से जल्द ही इसके लिए ऑर्डर मिलेंगे। उन्होंने कहा, तेजस न केवल स्वदेशी है, बल्कि अनेक मानकों पर अपने स्तर के विदेशी लड़ाकू विमानों से कहीं बेहतर है। इन मानकों में इंजन क्षमता, रडार सिस्टम के साथ-साथ कीमत भी है। करार के तहत वायुसेना को एलसीए तेजस की आपूर्ति मार्च, 2024 से शुरू होगी।
विज्ञापन


आज एयरो इंडिया शो में शामिल होंगे
रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर यह भी बताया कि मैं तीन से पांच फरवरी से बंगलूरू में आयोजित होने वाले एयरो इंडिया शो में हिस्सा लूंगा, जिसका पूर्वाभ्यास बंगलूरू में किया गया। इसमें अमेरिकी विमान बी-1 लांसर भी शामिल होगा। भारत में अमेरिकी मामलों को देख रहे डॉन हेफलिन ने बताया, इस साल हवाई प्रदर्शन में हमारे अहम विमान बी-1 लांसर को प्रदर्शित किया जाएगा। पहली बार अमेरिका ने एयरो इंडिया में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 4 वर्षों में रक्षा निर्माण के क्षेत्र में 1.75 लाख करोड़ का लक्ष्य
राजनाथ ने कहा, मुझे यकीन है कि अगले 3-4 वर्षों में हम रक्षा निर्माण के क्षेत्र में 1.75 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। बीते 13 जनवरी को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सुरक्षा पर आयोजित कैबिनेट समिति की बैठक देश के सबसे बड़े स्वदेशी रक्षा समझौते को मंजूरी दी गई थी। एचएएल से यह करार 48 हजार करोड़ रुपये का है, जिसके तहत सैन्य बलों के लिए 83 एलसीए तेजस मार्क-1ए विकसित किए जाएंगे। इसमें 73 तेजस एमके-1ए और 10 एलसीए तेजस एमके-1 ट्रेनर विमान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed