फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh Deputy leader of party in Lok Sabha, Thawar Chand Gehlot leader of party Rajya Sabha

भाजपा संसदीय दल की कार्यकारी समिति का गठन, लोकसभा में दूसरे नंबर पर राजनाथ सिंह

Wed, 12 Jun 2019 04:50 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 12 Jun 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh Deputy leader of party in Lok Sabha, Thawar Chand Gehlot leader of party Rajya Sabha
गृह मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की कार्यकारी समिति का गठन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी नेता रहेंगे वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लोकसभा में उप नेता की जिम्मेदारी दी गई है। दूसरी ओर राज्यसभा में थावर चंद गहलोत को पार्टी का नेता और पीयूष गोयल को उप नेता नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
पिछली सरकार में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली राज्यसभा में नेता पद पर थे। फिलहाल जेटली बीमार चल रहे हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री गहलोत अनुभवी सांसद और भाजपा के वरिष्ठ दलित नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा में सदन के नेता की नियुक्ति केन्द्र में सत्तारूढ़ पार्टी करती है। मध्यप्रदेश से आने वाले गहलोत के पास चार दशक लंबा संसदीय अनुभव है। वह मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य के साथ-साथ लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य रहे हैं।

भाजपा की सरकार दोबारा बनने के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सरकार की मुख्य धारा में शामिल हुए। उन्हें गृह मंत्री का पद दिया गया। पिछली सरकार में गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह को पिछले बार के मुकाबले एक पायदान नीचे का मंत्रालय दिया गया। इसके बाद कैबिनेट की आठ महत्वपूर्ण समितियों में से केवल दो में उनको शामिल किया गया। यह खबर आग की रफ्तार से फैली। चारों ओर यह चर्चा होने लगी कि राजनाथ का कद कम किया गया है।

पूर्व गृहमंत्री और वर्तमान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का साथ मिला और इसी के साथ कैबिनेट की समितियों में उनका रुतबा एक बार फिर कायम हो गया। केवल दो समितियों में शामिल किए गए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का नाम शाम होते-होते छह समितियों में जोड़ा जा चुका था। हालांकि, इस दबाव के बाद भी उन्हें सबसे महत्त्वपूर्ण मानी जाने वाली अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट में जगह नहीं मिली। 

इनको मिली ये जिम्मेदारी

घोषित कार्यकारिणी के मुताबिक लोकसभा में सरकार की ओर से मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी प्रहलाद जोशी, उपमुख्य सचेतक की जिम्मेदारी अर्जुन राम मेघवाल, पार्टी के मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी संजय जायसवाल, सचिव पद की जिम्मेदारी गणेश सिंह को दी गई है। राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक एम मुरलीधरन, उपमुख्य सचेतक नारायण लाल पांचारिया, इसी सदन में पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव सचिव की भूमिका निभाएंगे। संसदीय दल के प्रभारी की भूमिका कैलाश विजयवर्गीय और कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी बालासुब्रमण्यम कामर्सु को दी गई है।

संसदीय दल कार्यकारी समिति
लोकसभा में नेता - पीएम नरेंद्र मोदी
पार्टी अध्यक्ष - अमित शाह
लोकसभा उपनेता - राजनाथ सिंह
राज्यसभा नेता - थावर चंद गहलोत
राज्यसभा उपनेता - पीयूष गोयल

सरकार मुख्य सचेतक - प्रहलाद जोशी
उपमुख्य सचेतक (लोकसभा) - अर्जुन राम मेघवाल
उपमुख्य सचेतक (राज्यसभा) - वी मुरलीधरण
पार्टी मुख्य सचेतक, लोकसभा - संजय जायसवाल, राज्यसभा - नारायण लाल पांचारिया
सचिव लोकसभा - गणेश सिंह, राज्यसभा - भूपेंद्र यादव
कोषाध्यक्ष - गोपाल शेट्टी

विशेष आमंत्रित सदस्य
लोकसभा- नितिन गडकरी, रविशंकर प्रसाद, अुर्जन मुंडा, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, जुएल ओराम
राज्यसभा- जेपी नड्डा, ओपी माथुर, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, प्रकाश जावड़ेकर

राज्यों के सचेतक
उत्तर प्रदेश - अजय मिश्रा, भानुप्रताप सिंह, पंकज चौधरी
उत्तराखंड, दिल्ली- प्रवेश वर्मा
गुजरात- किरीट सोलंकी
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा - जुगल किशोर शर्मा
महिला सांसद- रंजनाबेन भट्ट, शोभा करांदलाजे, लोकेट चटर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed