फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh congratulated Sushma Swaraj for her powerful UN speech

संयुक्त राष्ट्र में सुषमा ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ दी: राजनाथ 

Sun, 24 Sep 2017 03:50 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sun, 24 Sep 2017 03:50 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh congratulated Sushma Swaraj for her powerful UN speech
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने संयुक्त राष्ट्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के दिए गए सशक्त भाषण की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सुषमा ने आतंकवाद पर पाकिस्तान के दोमुंहेपन की बखिया उधेड़ दी है।
विज्ञापन


ट्वीट के जरिये राजनाथ ने कहा, ‘उनके भाषण में उकसावे के बजाय जिम्मेदाराना, परिपक्वता और दृढ़ता झलक रही थी। उन्होंने आतंकवाद पर पाकिस्तान के दिखावे की पोल खोल दी।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने सुषमा को बधाई देते हुए लिखा कि यूएनजीए में आतंकवाद के मुद्दे पर सशक्त और ठोस तरीके से भारत का रुख रखने के लिए बधाई सुषमा स्वराज। 
विज्ञापन


पढ़ें- भारत ने एम्स-IIT बनाए और PAK ने जेहादी पैदा किए, जानिए सुषमा के भाषण की 10 बड़ी बातें    
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अपने भाषण में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने विश्व समुदाय के समक्ष पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि हैवानियत की हदें पार करने वाला मुल्क हमें इंसानियत का पाठ पढ़ा रहा है। आतंकवाद पर पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि हम गरीबी से लड़ रहे लेकिन हमारा पड़ोसी देश हमसे लड़ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed