{"_id":"5fdc6987a8deab1c9a03b71a","slug":"rajnath-singh-at-drdo-says-challenges-at-our-borders-our-govt-our-pm-make-sure-that-there-is-no-lack-of-resources","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ ने दुश्मनों को चेताया, 'सीमा पर है चुनौती, पर सरकार और पीएम नहीं होने देंगे संसाधन कम'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजनाथ ने दुश्मनों को चेताया, 'सीमा पर है चुनौती, पर सरकार और पीएम नहीं होने देंगे संसाधन कम'
Fri, 18 Dec 2020 02:05 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 18 Dec 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
उत्तरी और पश्चिमी सीमा पर चीन और पाकिस्तान के साथ तनाव जारी है। इसे लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि मुझे पूरा विश्वास है कि सीमा पर जारी चुनौतियों के बीच हमारी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसाधनों की कोई कमी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
डीआरडीओ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, 'इस समय हमारी (उत्तरी और पश्चिमी) सीमाओं पर चुनौतियां भी हमारे संसाधनों के लिए चुनौती हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी सरकार, हमारे प्रधानमंत्री यह सुनिश्चित करेंगे कि सीमाओं पर संसाधनों की कोई कमी नहीं हो।'
विज्ञापन
Challenges at our (northern and western) borders at this time also present a challenge to our resources. I'm confident that our govt, our Prime Minister will make sure that there is no lack of resources at the borders: Defence Minister Rajnath Singh at DRDO pic.twitter.com/fqCu2GJ94o
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 18, 2020
कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हवा से हवा में मार करने वाले 'अस्त्र एमके-1 बीवीआर' के एक मॉडल को वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया को सौंपा। रक्षा मंत्री ने कहा कि हम भारत को महाशक्ति बनाना चाहते हैं और आप (डीआरडीओ वैज्ञानिक) इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
सीडीएस रावत बोले- भविष्य में जंग होने पर हम स्वदेशी हथियारों से चटाएंगे दुश्मनों को धूल
Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
यह भी पढ़ें: सीडीएस रावत बोले- भविष्य में जंग होने पर हम स्वदेशी हथियारों से चटाएंगे दुश्मनों को धूल
बता दें कि अस्त्र स्वदेशी रूप से विकसित पहली बीवीआर (बियॉन्ड विजुअल रेंज) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। इसे सुखोई-30, एलसीए और मिग-29 से लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, राजनाथ ने डीआरडीओ द्वारा तैयार भारतीय 'समुद्री स्थिति संबंधी जागरूकता प्रणाली' नौसेना प्रमुख और सीमा निगरानी प्रणाली (बॉस) सेना प्रमुख को सौंपी।