{"_id":"576e6a2b4f1c1bd532b492fd","slug":"rajnath-seeks-report-in-union-minister-attack-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रियों के काफिले पर हमला: राजनाथ ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मंत्रियों के काफिले पर हमला: राजनाथ ने मांगी रिपोर्ट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 25 Jun 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ओडिशा में केंद्रीय मंत्रियों के काफिले पर हुए हमले को गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल एससी जमीर और सीएम नवीन पटनायक से बात की। राजनाथ ने राज्य में आने वाले केंद्रीय मंत्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, साध्वी निरंजन ज्योति और झारखंड के पूर्व अर्जुन मुंडा के काफिले पर बीजेडी के कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी की थी। ये नेता ओडिशा के बारगढ़ में एनडीए के दो साल पूरे होने पर कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
अपनी टेलीफोन वार्ता में राजनाथ ने मामले की जानकारी ली और घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। वहीं घटना के बाद संतोष गंगवार ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों की सुरक्षा का जिम्मा राज्य सरकार का होता है। अगर राज्य सरकार केंद्रीय मंत्रियों की रक्षा नहीं कर सकती तो आम आदमी को सुरक्षा कैसे देगी।
विज्ञापन