फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath says Security situation is better in the country including Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर समेत पूरे देश में सुरक्षा की स्थिति हुई बेहतर : राजनाथ

Sat, 30 Dec 2017 06:49 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Sat, 30 Dec 2017 06:49 AM IST
विज्ञापन
Rajnath says Security situation is better in the country including Jammu and Kashmir
राजनाथ‌ सिंह - फोटो : amar ujala
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों समेत पूरे देश में सुरक्षा की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने एक अंतरमंत्रालयी बैठक में यह बात कही। बैठक में जम्मू-कश्मीर, वाम चरमपंथ प्रभावित राज्यों और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के मसलों पर बातचीत हुई। केंद्रीय गृहमंत्री ने बैठक में कहा कि वाम चरमपंथ की स्थिति नियंत्रण में है। ऐसा सुरक्षा बलों के प्रयासों और केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा की गई विकास पहलकदमियों की वजह से संभव हुआ है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह वक्त तेजी के साथ विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने का है। इस बैठक में सभी समान परियोजनाओं के लिए वन संरक्षण अधिनियम के तहत सामान्य अनुमोदन की सीमा को पांच से 40 हेक्टेयर तक बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही पहले चरण में स्थापित 2,187 मोबाइल टॉवरों के अपग्रेडेशन और दूसरे चरण के तहत 4,072 मोबाइल टॉवरों को स्थापित किए जाने पर भी बात हुई। बैठक में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


पढ़ें- LOC पर भारी बर्फबारी, दुश्मनों की घुसपैठ का खतरा बढ़ा, सतर्क रहे भारतीय सेना
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर बातचीत हुई। इसके साथ ही वाम चरमपंथ से प्रभावित जिलों में सोलर पंप, लैंप, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था और पूर्वोत्तर, जम्मू-कश्मीर (खासकर लद्दाख) में संचार के बुनियादी ढांचे में सुधार को लेकर भी बातचीत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed