{"_id":"5754b81a4f1c1bd6451098c5","slug":"rajnath-said-up-government-should-ask-for-cbi-enquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा कांड: राजनाथ बोले, सीबीआई जांच की सिफारिश करे यूपी सरकार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मथुरा कांड: राजनाथ बोले, सीबीआई जांच की सिफारिश करे यूपी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
Updated Mon, 06 Jun 2016 08:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा यूपी की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लोग दहशत में हैं। उन्होंने कहा मथुरा के जवाहर बाग कांड के दोषियों का पर्दाफाश होना चाहिए। यूपी सरकार मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश करती है तो दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन सपा ऐसा नहीं करेगी।
विज्ञापन
रविवार को सिख इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित किसान स्वाभिमान रैली को संबोधित क रते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि सपा के शासनकाल में सरकारी संपत्तियों पर कब्जा कराया जा रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। सूबे की सरकार को दिखाई नहीं दे रहा है। जवाहर बाग में दो साल से जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। इसे कोई नहीं देख रहा था, ऐसा नहीं हो सकता है। सब किसी न किसी के संरक्षण में हो रहा था।
विज्ञापन
हमारे जांबाज पुलिसकर्मियों को जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। प्रदेश सरकार अगर मामले का सही खुलासा चाहती है तो सीबीआई जांच की सिफारिश करे। हम उसे मंजूरी देंगे। जनता के सामने सच आएगा। राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के प्रति एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सीमा पार से घुसपैठ में 40 फीसदी कमी आई है। उन्होंने केंद्र सरकार की किसान हित में की जाने वाली योजनाओं को भी विस्तार से बताया।
विज्ञापन