{"_id":"5c693fb9bdec22128b559ba9","slug":"rajnath-paid-homage-to-the-martyrs-of-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले में शहीद होने वाले सीआरपीएफ जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा: राजनाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुलवामा हमले में शहीद होने वाले सीआरपीएफ जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा: राजनाथ
Sun, 17 Feb 2019 08:55 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, भद्रक
भाषा, भद्रक
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 17 Feb 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने रविवार को ओडिशा के भद्रक जिले का दौरा किया और 1942 में अंग्रेज पुलिस की गोलीबारी में शहीद होने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
सिंह का जिले में एक जनसभा को संबोधित करने और भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक लेने का भी कार्यक्रम है। सिंह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के अन्य नेताओं के साथ दोपहर करीब एक बजे यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित इराम पहुंचे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने शहीद स्तंभ पर शहीदों को श्रद्धांजली दी और कहा कि हाल में पुलवामा हुए आतंकवादी हमले में शहीद होने वाले सीआरपीएफ जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जवानों का सर्वोच्च बलिदान (पुलवामा में) व्यर्थ नहीं जाएगा।’’
विज्ञापन
अमृतसर में जलियांवाला बाग नरसंहार की तरह ही ओडिशा के भद्रक जिले में स्थित एक दूरदराज गांव इराम में अंग्रेज शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुई भीड़ पर अंग्रेज पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में 29 लोग मारे गए थे।
सिंह ने भद्रक नगर के बाहरी इलाके में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए जाने से पहले यहां भद्र काली मंदिर में दर्शन किया।