फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath discusses situation in Mathura with CM Akhilesh

अखिलेश ने राजनाथ कहा, रेकी करने गई थी पुलिस 

Fri, 03 Jun 2016 08:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 03 Jun 2016 08:15 PM IST
सार

  • राजनाथ सिंह  ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बातचीत  कर पूरे
           हालात का  जायजा लिया
  • मथुरा हिंसा राज्य की कानून व्यवस्था की गंभीर नाकामी- किरेन रिजिजू 

विज्ञापन
Rajnath discusses situation in Mathura with CM Akhilesh
जवाहर पार्क में पुलिस - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा-बरेली

विस्तार

पुलिस मथुरा के जवाहर पार्क को खाली कराने से पहले की पड़ताल (रेकी) करने गई थी तभी अतिक्रमणकारियों ने उनपर हमला कर दिया। यही वजह थी कि पुलिस पूरी तरह से तैयार नहीं थी। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र को बताई हैं।

विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह  ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बातचीत  कर पूरे हालात का  जायजा लिया है। राजनाथ ने कहा है कि केंद्र हालात को सामान्य करने के लिए हर संभव मदद को तैयार है। लखनऊ से गृहमंत्रालय को मिली शुरुआती खबरों के मुताबिक पुलिस को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि जवाहर पार्क में इतने हथियार और विस्फोटक जमा हैं। नहीं तो पुलिस का बिना तैयारी के वहां कभी नहीं जाती।
विज्ञापन


लोगों की शिकायत पर पार्क को खाली कराने की तैयारी के सिलसिले में पुलिस की टीम रेकी करने गई थी। हालांकि केंद्र इसे राज्य पुलिस और खुफिया तंत्र की नाकामी मान रहा है। गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने हैरानी जताई है कि स्थानीय पुलिस को एक पार्क में चल रही गंभीर गतिविधियों के बारे में पता नहीं था। रिजिजू ने इसे राज्य कानून व्यवस्था की बड़ी नाकामी बताया है। केंद्र आजाद हिंद फौज के नाम पर इतने बड़े हिंसक दल के पनपने के पीछे की साजिश की भी जांच कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed