{"_id":"575197f44f1c1bbf48109039","slug":"rajnath-discusses-situation-in-mathura-with-cm-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने राजनाथ कहा, रेकी करने गई थी पुलिस ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अखिलेश ने राजनाथ कहा, रेकी करने गई थी पुलिस
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 03 Jun 2016 08:15 PM IST
सार
- राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बातचीत कर पूरे
हालात का जायजा लिया
- मथुरा हिंसा राज्य की कानून व्यवस्था की गंभीर नाकामी- किरेन रिजिजू
विज्ञापन
जवाहर पार्क में पुलिस
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा-बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस मथुरा के जवाहर पार्क को खाली कराने से पहले की पड़ताल (रेकी) करने गई थी तभी अतिक्रमणकारियों ने उनपर हमला कर दिया। यही वजह थी कि पुलिस पूरी तरह से तैयार नहीं थी। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र को बताई हैं।
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बातचीत कर पूरे हालात का जायजा लिया है। राजनाथ ने कहा है कि केंद्र हालात को सामान्य करने के लिए हर संभव मदद को तैयार है। लखनऊ से गृहमंत्रालय को मिली शुरुआती खबरों के मुताबिक पुलिस को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि जवाहर पार्क में इतने हथियार और विस्फोटक जमा हैं। नहीं तो पुलिस का बिना तैयारी के वहां कभी नहीं जाती।
विज्ञापन
लोगों की शिकायत पर पार्क को खाली कराने की तैयारी के सिलसिले में पुलिस की टीम रेकी करने गई थी। हालांकि केंद्र इसे राज्य पुलिस और खुफिया तंत्र की नाकामी मान रहा है। गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने हैरानी जताई है कि स्थानीय पुलिस को एक पार्क में चल रही गंभीर गतिविधियों के बारे में पता नहीं था। रिजिजू ने इसे राज्य कानून व्यवस्था की बड़ी नाकामी बताया है। केंद्र आजाद हिंद फौज के नाम पर इतने बड़े हिंसक दल के पनपने के पीछे की साजिश की भी जांच कर रहा है।
विज्ञापन