{"_id":"601333f09412e40c6d524941","slug":"rajkumari-ratna-singh-reached-bombay-high-court-again-for-patrons-rights-in-husbands-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पति की संपत्ति में संरक्षक के हक के लिए फिर कोर्ट पहुंचीं राजकुमारी रत्ना सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पति की संपत्ति में संरक्षक के हक के लिए फिर कोर्ट पहुंचीं राजकुमारी रत्ना सिंह
Fri, 29 Jan 2021 03:30 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 29 Jan 2021 03:30 AM IST
विज्ञापन
rajkumari ratna singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद और कांग्रेस के दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री राजा दिनेश सिंह की बेटी राजकुमारी रत्ना सिंह ने अपने पति जय सिंह सिसोदिया (69) व उनकी संपत्ति का कानूनी संरक्षक नियुक्त करने के लिए फिर कोर्ट पहुंच गई हैं। इसके लिए उन्होंने बृहस्पतिवार को दोबारा बांबे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन
राजकुमारी ने पति की संपत्ति के कानूनी संरक्षक बनाए जाने के लिए पहले गार्जियन एक्ट 1890 के तहत बांबे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन 12 जनवरी को उन्होंने याचिका वापस ले लिया था। दरअसल, हाईकोर्ट ने उन्हें सुझाव दिया था कि वह नई याचिका दायर करें।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रत्ना सिंह की नई याचिका न्यायमूर्ति ए.ए. सैय्यद व न्यायमूर्ति माधव जामदार की खंडपीठ के सामने आयी। राजकुमारी के वकील अशोक सरावगी ने कहा कि मेरी मुवक्किल को अपने पति की संपत्ति की सुरक्षा के लिए संरक्षक नियुक्ति किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
वह अपने परिवार के साथ रह रही हैं। जबकि सरकारी वकील पूर्णिमा कंथारिया ने सवाल किया कि याचिका में इस बात का उल्लेख नहीं है कि याचिकाकर्ता ने किस कानून के तहत राहत की मांग की है।
मामले से जुड़े दोनों पक्षों को सुनने के बाद खंडपीठ ने याचिकाकर्ता को अपने बच्चों को याचिका में पक्षकार बनाने को कहा और मामले की सुनवाई 3 फरवरी 2021 तक के लिए स्थगित कर दी। दक्षिण मुंबई में रहनेवाली रत्ना सिंह के पति सिसोदिया का फिलहाल वसई के सनशाईन वेलनेस नशामुक्ति केंद्र में उपचार चल रहा है।