{"_id":"590c116a4f1c1b6a3d4419e6","slug":"rajkot-alfred-highschool-shuts-down-after-164-years-where-mahatma-gandhi-studied","type":"story","status":"publish","title_hn":"164 साल बाद बंद हुआ वो स्कूल जहां महात्मा गांधी थे पढ़े, जानें क्यों?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
164 साल बाद बंद हुआ वो स्कूल जहां महात्मा गांधी थे पढ़े, जानें क्यों?
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 05 May 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
एल्फर्ड हाई स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकोट के एलफ्रेड हाई स्कूल को बंद कर दिया गया है जहां महात्मा गांधी ने कभी पढ़ाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 164 साल बाद ये स्कूल बंद किया गया है। स्कूल के सभी 150 छात्रों को उनके लीविंग सर्टिफिकेट भी दे दिए गए हैं। साथ ही स्कूल के अध्यापकों को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अब इस स्कूल को महात्मा गांधी का म्यूजियम बना दिया जाएगा। और इसमें करीब 12 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। म्यूजियम बनाए जाने का नोटिफिकेशन गुजरात सरकार ने साल 2016 में जारी कर दिया था। बता दें कि ब्रिटिश शासन काल में बना ये स्कूल यहां का पहला अंग्रेज स्कूल था।
विज्ञापन
17 अक्तूबर 1853 को स्थापित किए गए स्कूल को राजकोट इंग्लिश स्कूल भी कहा जाता है। 1868 में इसे राजकोट हाई स्कूल बुलाया जान लगा फिर इसे 1907 में इसे एलफ्रेड हाई स्कूल बोला जाने लगा। बाद में 1947 में इस स्कूल को मोहनदास गांधी हाई स्कूल का नाम दिया गया। गांधी जी ने 1887 में 18 साल की उम्र में इस स्कूल से ग्रेजुएट किया था।
विज्ञापन