फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajiv Gandhi's murderer Nalini Murugan requests UN to ask Indian government to release her

राजीव गांधी के हत्यारों का UN को खत, कहा- भारत से कहें उन्हें रिहा कर दें

Thu, 25 May 2017 09:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Thu, 25 May 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi's murderer Nalini Murugan requests UN to ask Indian government to release her

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की मुख्य दोषी नलिनी मुरुगन ने यूनाइटेड नेशन्स कमीशन ऑफ ह्यूमन राइट्स से कहा है कि वो भारत सरकार से उनकी रिहाई के लिए कहें। अपने छह पन्नों के खत में मुरूगन ने यूएन हाई कमिश्नर, मानवाधिकार को लिखा है कि वो और उनके साथ छह अन्य साथी आजीवन कारावास की सजा काटने के बाद अब भी जेल में हैं।

विज्ञापन


मुरुगन ने कहा है कि ऐसी कई योजनाएं हैं जिनके माध्यम से उनकी रिहाई को सुविधाजनक बनाया जा सकता है। वहीं राज्य सरकार ने इस मामले में कहा है कि इस केस की सीबीआई जांच कर रही है, ऐसे में किसी भी योजना के तहत उन्हें छोड़ा नहीं जा सकता।
विज्ञापन


उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया की महात्मा गांधी की हत्या के मामले में दोषी नाथूराम गोडसे को भी सजा काटने के बाद रिहा कर दिया गया था।

और कैद रखा गया तो होगा संविधान का उल्लंघन

Rajiv Gandhi's murderer Nalini Murugan requests UN to ask Indian government to release her

मुरुगन ने कहा "मुझे जेल से जल्दी रिहाई के लाभ से वंचित कर दिया गया है जो देश के सभी आजीवन कैद की सजा पाने वाले कैदियों के लिए उपलब्ध है। ऐसा हम सभी के लिए हैं जिन्हें राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था।"

नलिनी ने अपने इस खत में लिखा कि अगर उन्हें अब भी कैद में रखा जाता है तो ये संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन होगा। ये केंद्र और तमिलनाडु सरकार की विफलता है।

आखिरकार मुरुगन ने अपनी रिहाई के लिए यूएन मानवाधिकार में अनुच्छेद 72 के तहत रिहाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि वो सबसे ज्यादा दिनों तक जेल में सजा काटने वाली भारतीय महिला कैदी बन गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed