{"_id":"5d1f282d8ebc3e3ce13af197","slug":"rajiv-gandhi-assassination-case-nalini-sriharan-gets-30-days-parole-from-madras-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी हत्याकांड : उम्रकैद की सजा काट रही नलिनी को मिला 30 दिनों का परोल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजीव गांधी हत्याकांड : उम्रकैद की सजा काट रही नलिनी को मिला 30 दिनों का परोल
Fri, 05 Jul 2019 04:46 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 05 Jul 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
नलिनी श्रीहरन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में दोषी नलिनी श्रीहरन को मद्रास हाईकोर्ट से 30 दिन की परोल मिली है। नलिनी ने अपनी बेटी की शादी करने के लिए हाईकोर्ट से छह महीने का परोल मांगने वाली याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
लेकिन शुक्रवार को हाईकोर्ट ने उनकी याचिका का निस्तारण करते हुए उनका एक महीने का परोल ही मंजूर किया है। बता दें कि राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी उम्रकैद की सजा काट रही हैं।
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Assassination case: Convict Nalini gets 30 day parole from Madras High Court. pic.twitter.com/ZWVo76LxlN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 5, 2019
बता दें कि इससे पहले अप्रैल महीने में मद्रास हाईकोर्ट ने राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी नलिनी की एक याचिका पर तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी किया था।
इस याचिका में अनुरोध किया गया था कि उसे अपनी बेटी की शादी के मद्देनजर छह महीने के साधारण अवकाश की उसकी याचिका पर दलील पेश करने के लिए व्यक्तिगत रूप से पक्ष रखने दिया जाए।
उल्लेखनीय है कि नलिनी को राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी ठहराया गया था और मौत की सजा सुनाई गयी थी। बाद में सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया था। इस मामले में छह अन्य लोग भी उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।