फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajinikanth targeted central government over the violence in Delhi

दिल्ली हिंसा को लेकर केंद्र पर भड़के रजनीकांत, कहा- सत्ता छोड़ दो

Wed, 26 Feb 2020 09:34 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 26 Feb 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth targeted central government over the violence in Delhi
रजनीकांत

दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत ने दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में उपद्रवियों ने इतनी बड़ी हिंसा को अंजाम दे दिया जिसमें दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल समेत 20 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दंगों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह केंद्र सरकार की खुफिया विफलता है। मैं केंद्र सरकार की कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने मीडिया के एक तबके द्वारा उनके संबंध भाजपा से जोड़े जाने पर भी दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसमें कहीं न कहीं केंद्र सरकार की कमी है। अगर आप से दंगे काबू नहीं किए जा रहे तो आपको सत्ता छोड़ देनी चाहिए। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

अभिनेता ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों को केंद्र सरकार की असफलता बताया। रजनीकांत ने कहा कि आम लोगों के साथ-साथ दिल्ली पुलिस और आईबी के भी जवान की मौत हुई है, यह कोई छोटी बात नहीं है।  

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे का हवाला देते हुए कहा कि जब ट्रंप भारत दौरे पर आए थे तब तो सरकार को सावधान रहना चाहिए था। आईबी ने अपना काम ठीक तरह से नहीं किया। उन्होंने कहा कि हिंसा से कड़ाई से निपटना चाहिए था। केंद्र पर तंज कसते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हम आपसे उम्मीद करते हैं कम से कम अब तो सावधान हो जाना चाहिए। 

 
अभिनेता ने यह भी कहा कि विरोध प्रदर्शन को हिंसक नहीं होना चाहिए। उन्होंने अपने उस पुराने बयान को भी याद किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर सीएए मुस्लिमों को प्रभावित करता है तो वह मुस्लिमों के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed