फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajinikanth Support CAA, NCR and NPR says it will not affected any citizen of our country

एनपीआर के पक्ष में रजनीकांत, कहा- सीएए से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं

Wed, 05 Feb 2020 12:04 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: देव कश्यप Updated Wed, 05 Feb 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth Support CAA, NCR and NPR says it will not affected any citizen of our country
Rajnikant - फोटो : ANI

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में विरोध और समर्थन में प्रदर्शन का दौर जारी है। इसी बीच फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया है। रजनीकांत ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम हमारे देश के किसी भी नागरिक को प्रभावित नहीं करता है, अगर यह मुसलमानों को प्रभावित करता है तो मैं उनके लिए खड़ा होने वाला पहला व्यक्ति बनूंगा। बाहरी लोगों के बारे में पता लगाने के लिए एनपीआर जरूरी है। एनआरसी के बारे में स्पष्ट किया गया है कि यह अभी तक तैयार नहीं हुआ है।

विज्ञापन

 



नागरिकता संशोधन कानून और इसके खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शनों के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए रजनीकांत ने यहां पत्रकारों से कहा कि सीएए से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है। अगर उन्हें कोई दिक्कत आती है तो उनके लिए आवाज उठाने वाला मैं पहला शख्स होऊंगा। रजनीकांत ने कहा कि केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि भारतीय लोगों को सीएए से कोई परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थी हितों के लिए सीएए के खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं। उन्होंने इस कानून के खिलाफ प्रदर्शनों का समर्थन करने के लिए धार्मिक नेताओं को जिम्मेदार ठहराया और इसे काफी गलत बताया। विभाजन के बाद जिन मुसलमानों ने भारत में रुकने का फैसला किया, उन्हें कैसे देश से बाहर भेजा जाएगा?



राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि यह अभियान बहुत ही आवश्यक है और कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने भी पूर्व में ऐसा किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed