फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajinikanth can alliance with BJP by forming a new party

नई पार्टी बनाकर भाजपा से गठबंधन कर सकते हैं रजनीकांत

Sat, 14 Oct 2017 03:36 AM IST
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Oct 2017 03:36 AM IST
विज्ञापन
Rajinikanth can alliance with BJP by forming a new party
रजनीकांत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
अगर सब कुछ योजना के अनुरूप हुआ तो अभिनेता रजनीकांत नई पार्टी का गठन कर भाजपा, अन्नाद्रमुक सहित कुछ अन्य दलों के महागठबंधन का मुख्य चेहरा बनेंगे। बदली सियासी परिस्थितियों और सूबे में राजनीतिक नेतृत्व हीनता के कारण बने अनिश्चय के माहौल में भाजपा ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, कांग्रेस भी दूसरे चर्चित अभिनेता कमल हासन, द्रमुक व वाम दलों के साथ महागठबंधन की संभावना तलाश रही है। अगर कांग्रेस और भाजपा अपने-अपने अभियान में सफल रहीं तो दशकों बाद तमिलनाडु में सियासी मुकाबला द्रमुक बनाम अन्नाद्रमुक के बदले दो महागठबंधनों के बीच होगा।
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों के मुताबिक अन्नाद्रमुक के दोनों धड़ों में विलय की प्रक्रिया करीब-करीब पूरी हो जाने और शशिकला तथा दिनाकरण की विदाई के बाद पार्टी अब नए सिरे से रणनीति बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नाद्रमुक के कई विधायकों के दिनाकरण के साथ होने और अयोग्य ठहराए गए विधायकों का मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण सूबे में अस्थिरता है। मध्यावधि चुनाव की संभावना भी बढ़ रही है। बदली परिस्थिति में अब भाजपा चाहती है कि रजनीकांत पार्टी में शामिल होने के बदले अपनी नई पार्टी बनाएं। 

भाजपा ने रजनी की नई पार्टी, अन्नाद्रमुक व कुछ अन्य दलों को जोड़कर महागठबंधन बनाने और इसकी कमान रजनीकांत को देने की योजना बनाई है। इस सिलसिले में अन्नाद्रमुक के साथ बातचीत हो चुकी है। रजनीकांत को भी भरोसे में लिया जा रहा है।

दूसरी ओर माकपा, आप और कांग्रेस की निगाहें सूबे के दूसरे चर्चित अभिनेता कमल हासन पर है। कमल हासन ने सियासत में कदम रखने के साफ संकेत दिए हैं। माकपा और कांग्रेस की कोशिश भी द्रमुक, कमल हासन सहित कुछ अन्य दलों को जोड़कर महागठबंधन बनाने की है।


जयललिता के आकस्मिक निधन, करुणानिधि के राजनीति से संन्यास लेने के कारण राज्य की दो सबसे ताकतवर राजनीतिक दल अन्नाद्रमुक और द्रमुक नेतृत्वविहीन हो गए हैं। ऐसे में विपक्ष की ओर से कमल हासन को मुख्य चेहरा बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed