{"_id":"5be52f14bdec22694517e0b5","slug":"rajinikanth-angry-at-the-aiadmk-government-for-demand-for-cutting-scenes-of-the-film-sarkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नाद्रमुक सरकार पर बरसे रजनीकांत, फिल्म ‘सरकार’ के दृश्य काटने की मांग से हुए नाराज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अन्नाद्रमुक सरकार पर बरसे रजनीकांत, फिल्म ‘सरकार’ के दृश्य काटने की मांग से हुए नाराज
भाषा, चेन्नई
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने अभिनेता विजय की हाल में रिलीज एक फिल्म के कुछ दृश्यों पर सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के आपत्ति जताने पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने ‘सरकार’ नाम की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बावजूद ऐसा करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह दृश्यों को हटाने की मांग की ‘कड़ी निंदा’ करते है।
विज्ञापन
रजनीकांत ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सेंसर बोर्ड की हरी झंडी के बाद भी कुछ दृश्यों को हटाने की मांग को लेकर विरोध करना और फिल्म के प्रदर्शन में बाधा डालना है।’’ उन्होंने कहा , ‘‘मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।’’ उद्योग जगत ने गुरूवार को कहा कि ‘सरकार’ फिल्म के निर्माता ‘‘आपत्तिजनक’’ दृश्यों को हटाने और दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के संदर्भ को ‘मूक’ करने पर सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन
अन्नाद्रमुक के कुछ वरिष्ठ मंत्री फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर नाराज हैं। उनकी मांग है कि विवादित दृश्यों को हटाया जाए। उन्होंने यह भी धमकी दी कि अगर फिल्म निर्माता ऐसा नहीं करते हैं तो वे कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। कानून मंत्री सी वी षणमुगम ने कहा कि कुछ दृश्यों की वजह से हिंसा भड़क सकती है और इसे रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
सिनेमाघर मालिकों के एक संगठन ने ऐलान किया है कि शुक्रवार दोपहर से संपादित फिल्म दिखाई जायेगी। इस फिल्म से जुड़े सूत्रों ने कहा कि ‘समझौते’ पर सहमति बन गई है। निर्देशक ए आर मुरूगादास, संगीतकार ए आर रहमान और अभिनेता विजय एवं कीर्ति सुरेश की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है।