फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajeev singh thakur and shantanu appointed joint secretary in CDS

आईएएस अधिकारी राजीव सिंह ठाकुर, शांतनु सैन्य मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त

Mon, 20 Jan 2020 09:59 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऩई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऩई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 20 Jan 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Rajeev singh thakur and shantanu appointed joint secretary in CDS
सीडीएस ऑफिस की तस्वीरें - फोटो : ANI

वरिष्ठ नौकरशाहों राजीव सिंह ठाकुर और शांतनु को हाल में बनाए गए सैन्य मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने अहम प्रशासनिक फेरबदल के तहत सोमवार को यह बदलाव किए। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि 1995 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी ठाकुर का कार्यकाल तीन दिसंबर 2022 तक होगा।

विज्ञापन


वहीं 1997 बैच के त्रिपुरा कैडर के आईएएस अधिकारी शांतनु की नियुक्ति इस पद पर 27 मार्च 2024 तक के लिये हुई है। सरकार ने पिछले महीने सैन्य मामलों का विभाग बनाया था जिसके प्रमुख चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत हैं। केंद्र सरकार के विभागों में कुल 31 आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति संयुक्त सचिव के तौर पर की गई है।
विज्ञापन


ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी विशाल गगन पांच साल के लिए रक्षा विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। आशुतोष अग्निहोत्री को गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। आदेश के मुताबिक जम्मू कश्मीर कैडर के आईएएस अधिकारी अशोक कुमार परमार गृह मंत्रालय के तहत आने वाले अंतर राज्यीय परिषद् सचिवालय के सलाहकार होंगे। भरत एच खेड़ा को कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed