{"_id":"60621055375e2460936d09fb","slug":"rajat-tula-85-kg-silver-weighed-to-gujarat-chief-minister-rupani-donated-to-cowsheds","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजत तुला : गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणी को 85 किलो चांदी से तौला, गौशालाओं के लिए कर दी दान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रजत तुला : गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणी को 85 किलो चांदी से तौला, गौशालाओं के लिए कर दी दान
Mon, 29 Mar 2021 11:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 29 Mar 2021 11:07 PM IST
सार
- गांधीनगर में महाजन ट्रस्टों ने आयोजित किया कार्यक्रम
- बनासकांठा व मेहसाणा में गौचर विकास कार्यों का उद्घाटन
विज्ञापन
विजय रूपाणी
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को सोमवार को गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में 85 किलोग्राम चांदी से तौला गया। बाद में रूपाणी ने यह चांदी प्रदेश की गौशालाओं के लिए दान कर दी। गुजरात सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। उक्त चांदी गौशालाओं में पशुओं के कल्याण के काम आएगी। 'रजत तुला' कार्यक्रम समस्त महाजन ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
गुजरात में गो हत्या पर 12 साल की जेल
मुख्यमंत्री रूपाणी ने कहा कि उनकी सरकार पशुधन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उसने गोहत्या के खिलाफ कड़ा कानून बनाया है। इसमें 12 साल तक जेल की सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पतंग उत्सव के दौरान घायल हुए पक्षियों का इलाज करने के लिए करुणा अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि साथ ही राज्य सरकार ने 350 सचल पशु चिकित्सा वैन चलाने और गौशालाओं को वित्तीय सहायता दी है। रूपाणी ने बनासकांठा और मेहसाणा में 'गौचर' विकास कार्यों का ऑनलाइन उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन