फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan water level five feet up, NGT appreciated

राजस्थान का जल स्तर पांच फुट तक ऊपर उठा, एनजीटी ने की सराहना

Wed, 03 Oct 2018 09:13 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Oct 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan water level five feet up, NGT appreciated
ngt - फोटो : ngt
देश के हर भाग में जल स्तर का गिरना चिंता का कारण बना हुआ है लेकिन वर्षा जल का बेहतर संचयन कर राजस्थान ने अपने जल स्तर में औसतन पांच फुट तक का सुधार किया है। इससे दूसरे राज्यों को भी वर्षा जल का बेहतर उपयोग करने की प्रेरणा मिली है। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने राजस्थान की सफलता को देखते हुए इसे सभी राज्यों को अपनाने को कहा है।
विज्ञापन


जल स्तर में हुए सुधार का यह परिणाम हुआ है कि जहां राजस्थान सूखे के लिए जाना जाता था, अब यहां हरियाली लौट आई है। पीने के पानी की कमी झेलने वाले राजस्थान के 63 फीसदी हैंडपंपों में पानी दोबारा लौट आया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के चौथे चरण की शुरुआत करते हुए राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि राज्य के जलस्तर में हुई वृद्धि का असली श्रेय राजस्थान की जनता को जाता है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल के बेहतर संचयन से जल स्तर में सुधार हुआ है जिससे स्थानीय लोगों के जीवन में खुशी लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की कमी के कारण किसान खेती नहीं कर पा रहे थे, मवेशी नहीं पाल रहे थे, लेकिन अब वे ऐसा कर पा रहे हैं जिससे उनकी कमाई बढ़ी है। इससे उनका जीवन स्तर सुधरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed