{"_id":"5911fd104f1c1bfc7e850eeb","slug":"rajasthan-village-birth-date-of-all-people-is-same-1-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गांव ऐसा भी जहां एक ही दिन पैदा हुए थे सब लोग!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एक गांव ऐसा भी जहां एक ही दिन पैदा हुए थे सब लोग!
ब्यूरो/ जयपुर
Updated Tue, 09 May 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में एक गांव ऐसा है जहां के सभी निवासी एक ही तिथि पर पैदा हुए थे। सभी की जन्म तारीख एक ही है। ये हम नहीं कह रहे, ये तो गांववासियों के आधार कार्ड कह रहे हैं। अजीब सी लगने वाली ये बात जैसलमेर के पोकरण इलाके से जुड़ी है।
विज्ञापन
मामला पोकरण उपखण्ड क्षेत्र के पाबूपडिया गांव का है। पाबूपडिया गांव में आधार नामांकन के दौरान बरती गई लापरवाही के चलते सभी लोगों का जन्म एक ही दिन अंकित हो गया है।
विज्ञापन
लापरवाही व अनदेखी से ग्रामीणों की जन्म तिथि 1 जनवरी अंकित हुई है वहीं वर्ष सभी के अलग-अलग हैं। पाबूपडिया गांव में लगभग 250 से अधिक की आबादी है। जानकारी के अनुसार इस गांव में छोटे से बडे़ तथा महिलाओं और पुरुषों सभी के आधार कार्ड में जन्म तिथि 1 जनवरी ही दर्ज की गई है।
विज्ञापन