फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rajasthan police snatched 51 cows of Muslim family in Alwar gave them to gaushala

पुलिसवालों ने मुस्लिम परिवार से छीनी 51 गाय, वापस पाने के लिए भटक रहा शख्स

Sun, 15 Oct 2017 12:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 15 Oct 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
rajasthan police snatched 51 cows of Muslim family in Alwar gave them to gaushala
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजस्थान में एक मुस्लिम परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वे उनकी 51 गायों को छीनकर ले गए और एक गौशाला के हवाले कर दिया। परिवार के मुताबिक, पुलिस ने यह काम कुछ हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद किया जिसमें परिवार को गौ वध के काम में शामिल बताया गया था जबकि वह दूध बेचकर गुजारा करते हैं।
विज्ञापन


जिस शख्स ने यह आरोप लगाया है उनका नाम शुभान खान है वह किशनगढ़ इलाके में रहते हैं। खान का आरोप है पुलिस बलपूर्वक उनकी 51 गायों को घर से गौशाला ले गई। खान अब गायों का वापस लाने के लिए एसडीएम दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


हे भगवान! गाय की ऐसी दुर्दशा देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि खान जिस गांव में रहते हैं वहीं के लोगों ने गायों को गौशाला में छोड़ा था। खान के मुताबिक, गाय के 17 बछड़े उसके घर पर ही हैं जिनको अब बोतलों से दूध पिलाना पड़ रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, किशनगढ़ के एसएचओ ने कहा कि गांव के लोगों ने ही गायों को गौशाला में छोड़ा था और अब उन्होंने ही एसडीएम को पत्र लिखकर कहा है कि खान गायों के वध के काम में शामिल नहीं है बल्कि वह तो दूध बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed