{"_id":"60c19aae8ebc3e7a8c40d60f","slug":"rajasthan-govt-says-patanjali-mustard-oil-found-to-be-of-substandard-quality","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान सरकार का दावा: घटिया क्वालिटी का है पतंजलि का सरसों तेल, अलवर में तेल मिल सील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान सरकार का दावा: घटिया क्वालिटी का है पतंजलि का सरसों तेल, अलवर में तेल मिल सील
Thu, 10 Jun 2021 10:39 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:39 AM IST
सार
योग गुरु रामदेव की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। पहले डॉक्टरों पर दिए बयानों को लेकर IMA ने शिकायत दर्ज कराई और अब राजस्थान सरकार ने मिलावटी सरसों तेल सप्लाई के मामले में तेल मिल को सील कर दिया है। सरकार ने आरोप लगाया है कि तेल घटिया क्वालिटी का है।
विज्ञापन
बाबा रामदेव
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
योग गुरु स्वामी रामदेव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले एलोपैथिक पद्धति को लेकर बाबा रामदेव और आइएमए के बीच जमकर विवाद चला और अब एक और मुसीबत आ खड़ी हुई है। राजस्थान सरकार ने बाबा रामदेव की पतंजलि कंपनी द्वारा बनाए गए सरसों तेल को घटिया गुणवत्ता करार दिया है। पतंजलि के नाम पर मिलावटी सरसों तेल सप्लाई करने के आरोप में बुधवार को अलवर जिला प्रशासन ने खैरथल के औधोगिक क्षेत्र में स्थित सिंघानिया आयल मिल पर छापेमार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में नकली और मिलावटी तेल के पाउच बरामद किए हैं। साथ ही तेल मिल को सील कर दिया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि 27 मई को स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में सरसों के तेल के पांच सैंपल की जांच की गई। पांचों सैंपल फेल हो गए। वे अपेक्षित मानक या गुणवत्ता के नहीं थे। प्रशासन की ओर से फैक्ट्री प्रबंधन को पतजंलि को तेल सप्लाई करने और पैकिंग करने, फैक्ट्री का लाइसेंस और पैकिंग करने का लाइसेंस के साथ अनुमति पत्र सहित अन्य दस्तवेज दिखाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान वीडियोग्राफी
प्रशासन की ओर से फैक्ट्री प्रबंधन को पतजंलि को तेल सप्लाई करने और पैकिंग करने, फैक्ट्री का लाइसेंस और पैकिंग करने का लाइसेंस के साथ अनुमति पत्र सहित अन्य दस्तवेज दिखाने के लिए कहा है। अलवर कलेक्टर के नेतृत्व में सिंघानिया आयल मिल फैक्ट्री में छापेमार कार्रवाई की गई और इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई ।
विज्ञापन
एसईए भी आपत्ति जता चुका
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के सरसों के तेल पर खाद्य तेल उद्योग संगठन (एसईए) भी सवाल उठा खड़ा कर चुका है। संगठन ने कंपनी के उस विज्ञापन पर आपत्ति जताई थी, जिसमें दावा किया गया है कि सरसों तेल के अन्य ब्रांड के कच्ची घानी तेल में मिलावट है और पतंजलि सरसों तेल सौ फीसदी शुद्ध है।