फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan government is set for record, as pm modi to roll out 9500 road project

पीएम मोदी एक दिन में करेंगे 9,500 प्रोजेक्ट की शुरुआत

Tue, 22 Aug 2017 08:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Tue, 22 Aug 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan government is set for record, as pm modi to roll out 9500 road project
पीएम मोदी

अगले मंगलवार को राजस्थान सरकार प्रोजेक्टस का नया रिकॉर्ड बनाने वाली है। अगस्त 29 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में एक साथ 9,500 प्रोजेक्ट एक साथ शुरू करने वाले हैं। पीएम मोदी राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग, गांव व शहरी इलाकों में रोड निर्माण और कई अन्य प्रोग्राम की शुरुआत करेंगे। इन सभी प्रोजेक्टस की लागत 27 हजार करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन


अगले हफ्ते पीएम मोदी उदयपुर का दौरा करेंगे। जहां वह इन प्रोजेक्टस की नींव रखेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


पढ़ें: 5 स्टार होटल में नहीं ठहरेंगे मंत्री, न करेंगे पीएसयू कंपनियों की कार का इस्तेमालः मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, 3,000 किलोमीटर में फैले रोड के 109 प्रोजेक्ट को ट्रांसपोर्ट मंत्रालय और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा फंड दिया जाएगा। इन प्रोजेक्टस में नई रोड का निर्माण, पुरानी रोड की मरम्मत शामिल हैं। इसकी लागत लगभग 15 हजार करोड़ रुपये होगी। 

इसके साथ ही पीएम मोदी इस मौके पर 11 राष्ट्रीय राजमार्गों का उद्घाटन भी करेंगे। ये राजमार्ग 873 किमी की दूरी में फैले हुए हैं। गौरतलब है कि अगले साल राजस्थान विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यह माना जा सकता है कि इन सभी प्रोजेक्ट की शुरुआत चुनाव को देखते हुए की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed