{"_id":"5998dd7e4f1c1bee448b4706","slug":"pm-narendra-modi-to-ministers-avoid-5-star-hotels-and-psu-perks","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 स्टार होटल में नहीं ठहरेंगे मंत्री, न करेंगे पीएसयू कंपनियों की कार का इस्तेमालः मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
5 स्टार होटल में नहीं ठहरेंगे मंत्री, न करेंगे पीएसयू कंपनियों की कार का इस्तेमालः मोदी
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 20 Aug 2017 07:35 AM IST
विज्ञापन
pm modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को चेतावनी दी है कि वे ठहरने के लिए फाइव स्टार होटल का चुनाव ना करें और साथ ही ये भी कहा है कि मंत्रिगण सरकारी वाहनों का निजी तौर पर इस्तेमाल ना करें।
विज्ञापन
बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी मंत्रियों के फाइव स्टार होटल में ठहरने से नाराज नजर आए। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने साफ कहा कि कोई भी मंत्री अपनी ड्यूटी के दौरान फाइव स्टार होटल में ठहरने की जिद नहीं करेगा, ब्लकि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के अनुरूप ही चलना होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को बताया कि वे मंत्रियों के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से वाहन के इस्तेमाल को लेकर बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मंत्री और उनके परिवार का कोई भी सदस्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से वाहनों का इस्तेमाल नहीं करेगा, अगर ऐसा आगे हुआ तो वो इसको कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पीएम ने इस बात पर चिंता जाहिर की, कि कुछ मंत्रियों ने कार्यालय के भत्तों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि कई मंत्रियों की मौजूदगी में इस बात आम सहमति बनी थी कि कोई भी मंत्री सरकारी वाहनों का इस्तेमाल निजी तौर पर और परिवार के लिए नहीं करेगा और साथ ही ये सूचना हर मंत्री द्वारा अपने-अपने विभागों में भी दे दी गई थी।