फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan government harass me says Robert Vadra in his Facebook post

फेसबुक पोस्ट पर वाड्रा ने बयां किया दर्द, बोले- सरकार कर रही परेशान

Wed, 23 Aug 2017 08:30 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 23 Aug 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan government harass me says Robert Vadra in his Facebook post
रॉबर्ट वाड्रा

जमीन सौदे के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और बेटी प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बताते चलें कि मंगलवार को राजस्थान सरकार ने बीकानेर जमीन घोटाले से जुड़े सभी 18 एफआईआर की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपने का फैसला कर लिया है।

विज्ञापन


मामले को लेकर गांधी परिवार के दामाद वाड्रा ने अपनी फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट लिखकर राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि वो मुझ पर "शिकंजा" लगा और "परेशान" कर सकती है। उन्होंने खुद पर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए आगे कहा कि वे किसी भी जमीन घोटाले में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जितना चाहें आरोप लगाए और उत्पीड़न करें लेकिन सच्चाई जो हैं वही रहेगी। 
विज्ञापन


पढ़ें- नियमों को ताक पर रख कर वाड्रा को पूर्व सीएम हुड्डा ने दिया था जमीन का लाइसेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा की गई कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण उत्पीड़न का एक और प्रयास है। वाड्रा कहा कि पहले, राजस्थान पुलिस ने 26 अगस्त 2014 को एफआईआर दर्ज  की थी। तीन सालों में, उन्होंने आरोप पत्र दाखिल किए, कंपनी के अधिकारियों को बुलाया लेकिन अभी तक उन्हें कोई सबूत नहीं मिला है। 


गौरतलब है कि रॉबर्ट वाड्रा की कथित कंपनी स्काई लाईट हॉस्पिटलिटी पर राजस्थान के बीकानेर में विवादित तौर पर जमीन सौदों का आरोप हैं। इसी केस की जांच अब राजस्थान सरकार ने सीबीआई को देने का निर्णय किया है। जानकारी के मुताबिक बीकानेर के कोलायत में 30 से ज्यादा गांव ऐसे है जहां जमीन का अवैध बेचान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed