फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Court sentenced 16 criminals of Suket exploitation case, the victim got justice in 9 months

राजस्थान: सुकेत सामूहिक दुष्कर्म के 16 दरिंदों को कोर्ट ने दी सजा, पीड़िता को 9 माह में मिला न्याय

Sat, 18 Dec 2021 07:03 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: Amit Mandal Updated Sat, 18 Dec 2021 07:03 PM IST
सार

28 आरोपियों में से कोर्ट ने 16 को माना दोषी , 12 को किया बरी। 14 दोषियों को 20-20 साल की और तीन अन्य को 4-4 साल की सजा सुनाई गई है। 
 

विज्ञापन
Rajasthan: Court sentenced 16 criminals of Suket exploitation case, the victim got justice in 9 months
सुकेत दुष्कर्म मामले में सजा - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान के कोटा के सुकेत इलाके की नाबालिग गैंगरेप पीड़िता को कोर्ट से इंसाफ मिला है। 9 माह पुराने बहुचर्चित गैंगरेप मामले में पोक्सो कोर्ट ने शुक्रवार को सख्त फैसला सुनाया। महिला वकील तरुन्नम ने बताया कि  न्यायाधीश अशोक चौधरी ने गैंग रेप के 28 आरोपियों में से 16 को दोषी माना जबकि 12 को बरी किया। इस मामले में 14 दोषियों को 20-20 साल जेल की सजा जबकि एक महिला सहित तीन आरोपियों को 4-4 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


लड़की को झालावाड़ में दरिंदों के हवाले किया
6 मार्च को कोटा जिले के सुकेत कस्बे की 15 साल की पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने बताया था कि 25 फरवरी को उसकी पहचान की लड़की और उसका साथी उसे बैग दिलाने बहाने झालावाड़ ले गए थे। वहां उसे दरिंदों के हवाले कर दिया। दरिंदों ने झालावाड़, गागरोन ले जाकर 9 दिन तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


दरिंदगी की दास्तान 1750 पन्नों में
आरोपियों में चार नाबालिग थे। दरिंदगी की दास्तान पुलिस ने 1750 पन्नों में लिखी थी। इस मामले में 7 मई को 27 आरोपियों के खिलाफ पोक्सो कोर्ट में चालान पेश किया गया था। 27 आरोपियों में से 25 झालावाड़ जिले के जबकि दो कोटा जिले के निवासी हैं। यह मामला राजस्थान में खासा चर्चित रहा और विपक्ष ने सरकार को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर विधानसभा में घेरा था। बीजेपी के विधायक मदन दिलावर, संदीप शर्मा, प्रतापसिंह सिंघवी के साथ चन्द्रकान्ता मेघवाल ने भी दुष्कर्म कांड को लेकर पुलिस और सरकार पर कई बार सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य सुभाष रामनाथ पारधी भी कोटा पहुंचे थे। पारधी ने सुकेत रेप घटना को देश की सबसे बड़ी घटना बताई थी। आज जब फैसला सुनाया गया तो कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील करना पड़ा, कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों को लाया ले जाया गया था। आज सुबह से इस मामले को लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं। खासकर उस पीड़िता के परिवार की नजरें टिकी थी जिसके साथ दरिंदों ने दुष्कर्म किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed