{"_id":"652fd599bc04ae128f054c63","slug":"rajasthan-chhattisgarh-congress-candidates-list-know-all-about-elections-2023-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी; 53 उम्मीदवारों का किया गया एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी; 53 उम्मीदवारों का किया गया एलान
Wed, 18 Oct 2023 06:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 18 Oct 2023 06:25 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए सात नवंबर और दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी। तरफ मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए 53 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। इसमें पार्टी के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा के बेटे अरुण वोरा को दुर्ग शहर से मैदान में उतारा गया है। दूसरी सूची के साथ कांग्रेस ने अब तक कुल 90 विधानसभा सीटों में से 83 पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं।
विज्ञापन
पार्टी ने मौजूदा विधायक विकास उपाध्याय को रायपुर शहर पश्चिम, पंकज शर्मा को रायपुर ग्रामीण और महंत राम सुंदर दास को रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। जितिन जयसवाल जगदलपुर और शैलेश पांडे बिलासपुर से चुनाव लड़ेंगे। मौजूदा विधायक अरुण वोरा को दुर्ग शहर से दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है। उनके पिता मोतीलाल वोरा संयुक्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
विज्ञापन
कांग्रेस ने रविवार को 30 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुनाव 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में होंगे। वोटों की गिनती चार अन्य राज्यों के साथ तीन दिसंबर को होगी। कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार दोहराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन