फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rajasthan cabinet will be finalized today and Chhatisgarh cabinet on December 25

राजस्थान में 23 विधायकों ने ली शपथ, छत्तीसगढ़ में 25 को होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Mon, 24 Dec 2018 02:33 AM IST
अंकुर श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंकुर श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Dec 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
rajasthan cabinet will be finalized today and Chhatisgarh cabinet on December 25
- फोटो : PTI

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकारों के मंत्रिमंडल गठन और विस्तार के लिए पार्टी आलाकमान से मंजूरी मिल गई है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल का गठन सोमवार 24 दिसंबर को 23 विधायकों ने शपथ ली, वहीं छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार 25 दिसंबर को होगा।

विज्ञापन




राजस्थान में 17 दिसंबर को अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री और सचिन पायलट ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद से मंत्रियों के नाम को लेकर पार्टी आलाकमान के साथ चर्चा चल रही थी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार दोनों नेता सूची को अंतिम रूप देने के लिए तीन दिन से दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें कर रहे थे। वे रविवार दोपहर को जयपुर लौट गए। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह संभवत: सोमवार सुबह 11:30 बजे राजभवन में होगा। इसमें राज्यपाल कल्याण सिंह द्वारा 23 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना है। इनमें एक विधायक रालोद का होगा, जिसके साथ कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए गठबंधन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में भी भूपेश बघेल ने 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनके साथ टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी। बघेल भी राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ बैठकें कर मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देने में लगे हुए थे। अब मंगलवार सुबह 11 बजे रायपुर में करीब दस विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed