{"_id":"652682aee0060b107b02df91","slug":"rajasthan-assembly-election-date-changed-now-voting-will-take-place-on-these-days-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election Date Changed: राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान, पहले 23 को देवउठनी ग्यारस पर होनी थी वोटिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajasthan Election Date Changed: राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान, पहले 23 को देवउठनी ग्यारस पर होनी थी वोटिंग
Wed, 11 Oct 2023 04:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 11 Oct 2023 04:41 PM IST
सार
नए चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 30 अक्तूबर को अधिसूचना जारी होगी। छह नवंबर तक नामांकन किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की जांच सात नवंबर को होगी। नौ नवंबर नाम वापसी की आखिरी तारीख है। 25 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, नतीजे पहले की ही तरह तीन दिसंबर को आएंगे।
विज्ञापन
Rajasthan Election New Date
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में विधानसभा चुनाव तारीखों में बदलाव हो गया है। राज्य में अब 23 नवंबर की जगह 25 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव तारीखों के एलान के बाद कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने चुनाव की तारीख बदलने की अपील की थी, क्योंकि इस दिन बड़े पैमाने पर शादियां और सामाजिक कार्यक्रम हैं। इसे देखते हुए आयोग ने मतदान की तारीख को अब शनिवार 25 नवंबर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नए चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 30 अक्तूबर को अधिसूचना जारी होगी। छह नवंबर तक नामांकन किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की जांच सात नवंबर को होगी। नौ नवंबर नाम वापसी की आखिरी तारीख है। 25 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, नतीजे पहले की ही तरह तीन दिसंबर को आएंगे।
विज्ञापन
23 नवंबर को देवउठनी एकादशी
इस बार 23 नवंबर 2023 को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु चार माह की लंबी निद्रा से जागते हैं। इसलिए इस एकादशी को देवोत्थान या देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आम भाषा में इस देवउठनी ग्यारस और ड्योठान के नाम से जाना जाता है। देवउठनी ग्यारस के साथ ही बड़े पैमाने पर विवाह जैसे शुभ कार्यों और मुहुर्तों की शुरुआत हो जाती है। इस दिन विशेषतौर पर बड़े पैमाने पर शादियां होती है।
20 जनवरी से पहले नई सरकार का गठन जरूरी
राजस्थान में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है। इससे पहले में नई सरकार का गठन करना और विधानसभा सत्र बुलाना जरूरी होगा। वहीं, चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को सामने आ जाएंगे। ऐसे में दिसंबर के दूसरे तीसरे हफ्ते में प्रदेश नई सरकार और मुख्यमंत्री का चेहरा सामने आ सकता है।