फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan Assembly Election : BJP expelled 11 rebel members for 6 years

राजस्थान विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 11 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला, छह साल का लगाया प्रतिबंध

Fri, 23 Nov 2018 05:12 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 23 Nov 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Assembly Election : BJP expelled 11 rebel members for 6 years

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले अपने 11 बागी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा ने इन नेताओं पर छह साल के लिए प्रतिबंध लगाया है। भाजपा ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि इन नेताओं ने पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया था। 

विज्ञापन


निकाले जाने वाले नेताओं में सुरेंद्र गोयल, लक्ष्मीनारायण दबे, राधेश्याम गंगानगर, हेमसिंह भड़ाना, राजकुमार रिणवां, रामेश्वर भाटी, कुलदीप धनकड़, दीनदयाल कुमावत, किशनाराम नाई, धनसिंह रावत व अनिता कटारा के नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन

भाजपा ने यह कदम विधानसभा चुनाव से एन पहले उठाकर यह संदेश दिया है कि पार्टी अपने निर्णयों पर किसी प्रकार का दबाव बर्दाश्त करने वाली नहीं है। बता दें कि इन बागी नेताओं ने टिकट न मिलने पर पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था। 

भाजपा ने एक सूची जारी करते हुए स्पष्ट किया कि राजस्थान विधानसभा के चुनाव 2018 में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने के कारण इन सदस्यों को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed