{"_id":"57664d7a4f1c1b5a5611b64d","slug":"rajan-worked-as-a-congress-agent-since-the-bjp-came-to-power-swamy","type":"story","status":"publish","title_hn":" रघुराम राजन कांग्रेस के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे: स्वामी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रघुराम राजन कांग्रेस के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे: स्वामी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
सुब्रमण्यम का राजन पर निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर से आरबीआई गवर्नर को लेकर विवादित बयान दिया है। स्वामी ने कहा है कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से ही राजन कांग्रेस के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे। उनका यह फैसला इस बात की पुष्टि करता है।
विज्ञापन
उन्होंने आरबीआई गवर्नर के उस फैसले पर टिप्पणी करते हुए यह बयान दिया जिसमें राजन ने कार्यकाल खत्म हो जाने के बाद फिर से शिक्षा के क्षेत्र में लौट जाने की बात कही थी। स्वामी ने कहा, 'बीजेपी के सरकार में आने के बाद से ही राजन कांग्रेस के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे और उनका यह फैसला मेरे इश शक को सही साबित करता है।'
विज्ञापन
This only proves what I have always suspected that Rajan worked as a Congress agent since the BJP came to power: Subramanian Swamy,BJP
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) June 19, 2016
उन्होंने राजन पर लघु उद्योगों को बढ़ावा नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा, 'उन्होंने (राजन ने) सभी लघु उद्योगों को धंधे से दूर रखकर हमारी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है।' गौरतलब है कि स्वामी पिछले कई महीनों राजन की नीतियों को लेकर उन पर सवाल उठाते रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी शिकायत भी कर चुके हैं।