फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raja Raghuvanshi murder: Sonam used to travel at night for a week she had plan to flee to Nepal know UPDATES

राजा रघुवंशी हत्याकांड: बस रात में सफर करती थी बेवफा सोनम...; क्या था उसका प्लान, फिर क्यों किया आत्मसमर्पण?

Tue, 10 Jun 2025 06:38 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 10 Jun 2025 06:38 AM IST
सार

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी सोनम समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक ढाबे पर बेहद बदहवास हालत में पाया गया था, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत को इंदौर से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi murder: Sonam used to travel at night for a week she had plan to flee to Nepal know UPDATES
सोनम रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिश्तों के भीतर पलती साजिश की कहानी है राजा रघुवंशी हत्याकांड। इंदौर के राजा और सोनम की शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से बड़ी धूमधाम से हुई थी। राजा शादी से काफी खुश था, वहीं खुशी का दिखावा कर रही सोनम के दिल और दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। पिता की फैक्टरी में काम करने वाले राज कुशवाह के प्यार में पागल सोनम परिवार के खिलाफ नहीं जाना चाहती थी, इसलिए शादी के लिए तैयार तो हुई, पर पति को रास्ते से हटाने की साजिश भी रच ली।

विज्ञापन


साजिश को अंजाम देने के लिए सोनम और राज ने शिलांग को ठिकाना चुना। इसी के तहत सोनम ने राजा को हनीमून के लिए शिलांग जाने के लिए मनाया। दोनों ने राजा की हत्या के लिए भाड़े पर तीन हत्यारे किए। खुद शिलांग न जाकर राज ने तीनों हत्यारों आकाश राजपूत, विशाल चौहान व आनंद कुर्मी को इंदौर से ही सोनम-राजा के पीछे लगा दिया। शिलांग में राजा ने जहां से स्कूटर किराये पर लिया, वहीं से हत्यारों ने भी बाइक किराये पर ली थी। तीनों ने खुद को मप्र का बताकर राजा का विश्वास जीता और साथ में घूमते रहे।
विज्ञापन


तीनों हत्यारों को दंपती के साथ एक गाइड ने भी देखा था। यह सुराग भी पुलिस के लिए इस मामले में अहम साबित हुआ। सोनम के सामने ही हत्यारों ने राजा की सोहरा स्थित बंद पार्किंग यार्ड में धारदार हथियार से हत्या की। इसके बाद राजा के शव को खाई में फेंक दिया। शव ठिकाने लगाने के बाद तीनों हत्यारे अलग हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Raja Raghuvanshi murder: Sonam used to travel at night for a week she had plan to flee to Nepal know UPDATES
पुलिस की गिरफ्त में सोनम रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला

पिता की कंपनी में काम करती थी सोनम...राज भी वहीं मिला
सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी और भाई गोविंद की छोटी सी प्लाईवुड की फैक्टरी है। सोनम से पांच साल छोटा राज फैक्टरी में अकाउंटेट का काम करता था। सोनम यहां एचआर का काम करती थी। इससे दोनों में मुलाकात होती रही और नजदीकियां बढ़ गईं। पुलिस ने सोनम और राजा की कॉल डिटेल खंगाली, तो पता चला कि सोनम शादी से पहले और बाद में राज से घंटों तक बात किया करती थी।

Raja Raghuvanshi murder: Sonam used to travel at night for a week she had plan to flee to Nepal know UPDATES
सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला

नेपाल भागने की फिराक में थी
दावा किया जा रहा है कि सोनम हफ्तेभर से सिर्फ रात में सफर कर रही थी। वह वाराणसी से गोरखपुर जाने वाली बस में सवार थी। वहां से वह नेपाल भागने की फिराक में थी।
 

Raja Raghuvanshi murder: Sonam used to travel at night for a week she had plan to flee to Nepal know UPDATES
पत्नी सोनम और राजा रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला

नौ लाख रुपये और गहने ले जाने से गहराया शक
सोनम नौ लाख रुपये नकद और शादी में मिले गहने लेकर शिलांग गई थी। इन पैसों की मदद से वह इतने दिन तक बचती फिर रही थी। सोनम हत्या के बाद नेपाल भागने की फिराक में थी। दो अन्य युवकों ने इतने दिनों तक उसकी छिपने और यात्राएं करने में मदद की। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और गहने ले जाने से भी पुलिस को सोनम पर शक बढ़ा था।

Raja Raghuvanshi murder: Sonam used to travel at night for a week she had plan to flee to Nepal know UPDATES
सोनम के पिता। - फोटो : अमर उजाला
हत्यारे पकड़े गए तो कर दिया आत्मसमर्पण

शिलांग में राजा बैग लेकर निकला था, लेकिन सोनम नहीं चाहती थी कि बैग भी साथ में रहे। इसलिए उसने एक होमस्टे देखा और राजा को वहां कमरा लेने के लिए राजी किया। वहां के सीसीटीवी फुटेज में सोनम बार-बार फोन चेक करती नजर आई। जब राजा बैग रखने अंदर गया, तो सोनम ने दस, पंद्रह कदम दूर जाकर फोन पर किसी से बात की और राजा के बाहर आते ही उसके पास आ गई थी। सीसीटीवी फुटेज में सोनम तनाव में नजर आ रही थी। सोनम लगातार हत्यारों के संपर्क में थी। इस बीच, तीनों हत्यारों के पकड़े जाने की खबर मीडिया में सुर्खियां बनीं तो सोनम ने गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया। शिलांग के पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने दावा किया कि जल्द ही पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश होगा।


इसे भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder Case: 19 साल पहले भी सिहर उठा था इंदौर, तब हुआ था दिल दहला देने वाला भूमि हत्याकांड

Raja Raghuvanshi murder: Sonam used to travel at night for a week she had plan to flee to Nepal know UPDATES
मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम मेघालय में हनीमून मनाने गए थे। - फोटो : अमर उजाला

ये घटनाक्रम भी बने सुराग
23 मई को सोनम ने सास से बात की। दोपहर बाद दोनों के फोन अचानक बंद हो गए। इससे सवाल खड़े हुए। पुलिस ने इसे जांच में लिया। n हत्या के बाद हथियार भी राजा के शव के पास मिला। यदि हत्यारों को सोनम को भी मारना होता, तो उसी का इस्तेमाल करते। इससे पुलिस समझ गई कि सोनम की हत्या नहीं हुई है। वह लापता है।

सोनम ने पूरी साजिश रची थी। उसी ने गुवाहटी के लिए प्लेन के टिकट बुक कराए थे। पर, वापसी के टिकट नहीं बुक कराए थे। यह तथ्य भी सवाल खड़े कर रहे थे। 



Raja Murder Case Live: राजा हत्याकांड की आरोपी सोनम की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर, शिलांग ले जाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed