फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raj Thackeray claims Illegal dargah being built in sea MNS warns remove it otherwise will build Ganpati temple

Maharashtra: समुद्र तट पर बनी 'दरगाह' को हटाने का अभियान शुरू, राज ठाकरे ने किया था 'अवैध' होने का दावा

Thu, 23 Mar 2023 08:08 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 23 Mar 2023 08:08 AM IST
सार

मनसे के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया गया था जिसमें कहा गया, राज साहब ने आज एक महत्वपूर्ण बात उठाई..देखिए क्या होता है जब सरकार या प्रशासन नजरअंदाज करता है...यहां समुद्र में माहिम के मकदूम बाबा की दरगाह के पास अवैध निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Raj Thackeray claims Illegal dargah being built in sea MNS warns remove it otherwise will build Ganpati temple
राज ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के माहिम समुद्र तट पर भारी पुलिस तैनाती के बीच कथित तौर पर अतिक्रमित स्थल पर बनी दरगाह को हटाने का अभियान शुरू हो गया है। इससे एक दिन पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को गुड़ी पड़वा के मौके पर अपने संबोधन के दौरान एक क्लिप चलाई थी और दावा किया था कि मुंबई के माहिम तट पर एक अवैध दरगाह का निर्माण किया गया है। ठाकरे ने पूछा था कि यह किसकी दरगाह है? क्या यह किसी मछली की है? कुछ साल पहले ऐसा नहीं था। ठाकरे ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर अवैध निर्माण को तुरंत ध्वस्त नहीं किया गया, तो हम उसी स्थान पर एक विशाल गणपति मंदिर बनाएंगे। 

विज्ञापन

 
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने अपने ट्वीट में क्या कहा?
बाद में मनसे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी एक वीडियो साझा किया गया जिसमें कहा गया था, राज साहब (राज ठाकरे) ने आज एक महत्वपूर्ण बात उठाई..देखिए क्या होता है जब सरकार या प्रशासन नजरअंदाज करता है...यहां समुद्र में माहिम के मकदूम बाबा की दरगाह के पास अवैध निर्माण किया जा रहा है।  दो साल पहले यहां कुछ भी नहीं था। यहां एक नए हाजी अली तैयार किए जा रहे हैं। यह दिनदहाड़े हो रहा है, फिर भी पुलिस, नगरपालिका को इसकी भनक तक न लगी?
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राज ठाकरे ने की जावेद अख्तर की जमकर तारीफ, कहा- मुझे ऐसा ही मुसलमान चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल कार्रवाई कर ध्वस्त करें अवैध निर्माण: राज ठाकरे
इसमें आगे कहा गया कि राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई पुलिस कमिश्नर से अनुरोध किया है कि इसे देखने के बाद तत्काल कार्रवाई करें, इस अवैध निर्माण को ध्वस्त करें। अन्यथा हम वहां एक बड़ा गणपति मंदिर बनाएंगे। अब जो होगा वह होगा। 

ठाकरे ने पूछा- क्या मुसलमान इसकी निंदा करेंगे?
ठाकरे ने कहा था, मैं देश के संविधान का पालन करने वाले मुसलमानों से पूछना चाहता हूं कि क्या आप इसकी निंदा करते हैं? मैं बल नहीं दिखाना चाहता, लेकिन जब जरूरत होगी, तो मुझे ऐसा करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि  माहिम में मखदुम बाबा की दरगाह के 'अवैध दरगाह' पास है। 

'जावेद अख्तर जैसे मुसलमानों को पसंद करता हूं...'
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने राज ठाकरे द्वारा सामने लाई गई फुटेज को साझा किया और कुछ ने दावा किया कि माहिम की रहस्यमय दरगाह गूगल मैप्स पर भी उपलब्ध थी। राज ठाकरे ने कहा कि उन्हें जावेद अख्तर जैसे मुसलमान पसंद हैं, जो पाकिस्तान के खिलाफ बोलते हैं। उन्होंने कहा, मैं जावेद अख्तर जैसे लोगों को पसंद करता हूं। जो भारतीय मुसलमान पाकिस्तान के खिलाफ बोलते हैं और उन्हें हमारी ताकत  बताते हैं, मैं उन्हें पसंद करता हूं। जावेद अख्तर ऐसा करते हैं और मैं उनके जैसे मुसलमानों को पसंद करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed