फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raj Thackeray bats for giving priority to locals in employment, says pvt sector creating more jobs

Maharashtra: राज ठाकरे बोले- रोजगार में स्थानीय लोगों को मिले प्राथमिकता, अधिक रोजगार पैदा कर रहा निजी क्षेत्र

Mon, 05 Aug 2024 07:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 05 Aug 2024 07:35 PM IST
सार

Maharashtra: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि स्थानीय लोगों को नौकरी के अवसरों में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने पूछा कि इसमें जाति का तत्व क्यों होनी चाहिए? अगर निजी क्षेत्र नौकरियां पैदा करना जारी रखता है, तो हमें इस बारे में सोचना चाहिए कि वास्तव में सरकारी नौकरियों में आरक्षण से कितने लोगों को फायदा होगा।

विज्ञापन
Raj Thackeray bats for giving priority to locals in employment, says pvt sector creating more jobs
मनसे प्रमुख राज ठाकरे। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने सोमवार को कहा कि निजी क्षेत्र में रोजगार के अधिक अवसर पैदा हो रहे हैं, तो सरकारी नौकरियों में जाति आधारित आरक्षण से कितने लोगों को लाभ होगा। सोलापुर जिले के पंढरपुर शहर में पत्रकारों से बात करते हुए ठाकरे ने कहा कि रोजगार के अवसरों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि स्थानीय लोगों को नौकरी के अवसरों में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जाति इसमें एक वजह क्यों होनी चाहिए? अगर निजी क्षेत्र नौकरियां पैदा करना जारी रखता है, तो हमें इस बारे में सोचना चाहिए कि वास्तव में सरकारी नौकरियों में आरक्षण से कितने लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों को समझना चाहिए कि उन्हें वोट के लिए बेवकूफ बनाया जा रहा है।  
विज्ञापन


ठाकरे की यह टिप्पणी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समुदाय के आंदोलन की पृष्ठभूमि में आई है। उन्होंने कहा, दूसरे राज्यों के छात्र आसानी से यहां (महाराष्ट्र) के शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश और नौकरी पाते हैं। स्थानीय लोगों को नौकरियां न मिलने की चुनौतियों के बारे में कोई नहीं बोलता है। उन्होंने कहा कि कभी देश को रास्ता दिखाने वाला महाराष्ट्र अब जाति की राजनीति में फंस गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकरे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उन्होंने बिना शर्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया था। उन्होंने कहा, मेरा बिना शर्त नरेंद्र मोदी को समर्थन था। मैंने राज्य विधानसभा चुनाव के बारे में कभई कोई आश्वासन नहीं दिया। विपक्ष की ओर से भाजपा पर की जा रही बयानबाजी को लेकर ठाकरे ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या सीट से भाजपा उम्मीदवार ने संविधान में बदलाव का जिक्र किया था। इसका मतलब है कि भाजपा ने खुद ही विपक्ष को नकारात्मक छवि बनाने का रास्ता दिया। इस मुद्दे पर पहले चर्चा भी नहीं की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed