फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raisina Dialogue Foreign Minister Jaishankar addresses sessions know details in hindi

Raisina Dialogue: विदेश मंत्री ने सत्र को किया संबोधित, कहा- हम दूसरों से आत्मनिर्भर बनाने पर बात करते हैं

Sat, 24 Feb 2024 03:26 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 24 Feb 2024 03:26 AM IST
सार

जयशंकर ने कहा कि मैं आपको एक उदाहरण देता हूं कि ग्रिड बनाने के लिए हमने जर्मनी से हाथ मिलाया। जर्मनी के साथ हमने सौर्यीकरण पर तेजी से काम किया, जो आवश्यक था। उन्होंने कहा कि हम जो बात करते हैं, वह एक-दूसरे से पूछकर होशियार न बनें।

विज्ञापन
Raisina Dialogue Foreign Minister Jaishankar addresses sessions know details in hindi
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर नई दिल्ली में जारी रायसीना डायलॉग में पहुंचे। यहां उन्होंने एक सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जोर दिया कि भारत की अलग-अलग देशों के साथ साझेदारी है। भारत की समग्र रूप से यूरोपीय संघ के साथ साझेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत नवीकरणीय प्रौद्योगिकियों को लेकर आत्मनिर्भर बनने पर यूरोपीय संघ से बात कर रहा है। 

विज्ञापन

हम लोग साथ मिलकर काम करते हैं
जयशंकर ने कहा कि मैं आपको एक उदाहरण देता हूं कि ग्रिड बनाने के लिए हमने जर्मनी से हाथ मिलाया। जर्मनी के साथ हमने सौर्यीकरण पर तेजी से काम किया, जो आवश्यक था। उन्होंने कहा कि हम जो बात करते हैं, वह एक-दूसरे से पूछकर होशियार न बनें। मैं एक कुछ तो दूसरी जगह कुछ बात नहीं करता। मैं हर जगह एक ही बात करता हूं क्योंकि आखिर में लोग एक-दूसरे से पूछते हैं कि क्या बातचीत हुई। 

विज्ञापन

स्पष्टवादी होने को बताया महत्वपूर्ण
जयशंकर ने कहा कि लोग मुझसे कहते हैं कि आप एक राजनयिक हैं, आप इतने स्पष्टवादी क्यों है। आप इतने सीधे क्यों हैं। इस पर उन्होंने कहा कि सीधा होना कूटनीति में सबसे जरूरी है। लोग जब आपको सीधा समझते हैं तो आपको गंभीरता से लेते हैं। उन्हें आपसे तब ईमानदारी का एहसास होता है। स्पष्टवादी होना आवश्यक है। इसके अलावा, जयशंकर ने कार्यक्रम में चेक गणराज्य, रोमानिया और भूटान के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नौसेना प्रमुख ने भी की बात
रायसीन डायलॉग में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि हाल के सभी संघर्षों में फिर चाहे वह इस्राइल हमास युद्ध हो या यूक्रेन रूस युद्ध, जंग की प्रकृति में बदलाव आया है। इसलिए हमें अब आधुनिक तकनीकों के उपयोग को अपनाने की जरूरत है। तकनीके हाल में काफी अधिक किफायती और सुलभ होती जा रही हैं। हमें अब समुद्री क्षमताओं में निवेश की आवश्यकता है। कार्यक्रम में संयुक्त राज्य अमेरिका के यूएस इंडो पैसिफिक कमांड के कमांडर एडम जॉन सी एक्विलिनो ने कहा कि हमें अपने बल की रक्षा करनी चाहिए। वाणिज्य के मुक्त प्रवाह की रक्षा करनी चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed