फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rain water filled in the passenger waiting room of Guwahati Airport

जब गुवाहाटी एयरपोर्ट के प्रतीक्षालय में बरसने लगा पानी, एयरपोर्ट प्रशासन की खुली पोल

Tue, 28 Aug 2018 06:39 PM IST
भाषा, गुवाहाटी
भाषा, गुवाहाटी Updated Tue, 28 Aug 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
Rain water filled in the passenger waiting room of Guwahati Airport

गुवाहाटी में भारी बारिश के दौरान हवाईअड्डे के यात्री प्रतीक्षालय में सीलिंग टूटने की वजह से बरसात का पानी गिरने लगा तो मुसाफिरों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इससे विमानों का परिचालन बाधित नहीं हुआ लेकिन अपनी उड़ान की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रबंधक पी. के. तैलोंग ने बताया कि मूसलाधार बारिश होने के कारण यात्री प्रतीक्षालय में पानी टपकने की समस्या सामने आई है।

विज्ञापन


तैलोंग ने बताया कि हमने हाल में इसकी छत का विस्तार किया था और इस तरह की यह एक शुरुआती समस्या है। मैं वहां मौजूद था और तत्काल इससे निपट लिया गया। जबकि यात्रियों ने दावा किया कि वे बारिश के पानी में पूरी तरह भीग गये थे और उनमें से कई लोगों को अपने सामान के साथ वहां से हटना पड़ा।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या सामान जांच करने वाली एक्स-रे मशीनों को कोई नुकसान पहुंचा, इस पर अधिकारी ने बताया कि किसी मशीन को नुकसान नहीं पहुंचा। हवाईअड्डे प्रबंधक ने बताया कि सभी विमानों का परिचालन उनके निर्धारित समय पर हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed