फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rain hits in delhi Ncr and parts of Himachal Pradesh

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, खराब मौसम के कारण 24 फ्लाइट डायवर्ट

Mon, 02 Jul 2018 10:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jul 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
Rain hits in delhi Ncr and parts of Himachal Pradesh

मौसम विभाग की पूर्वानुमान के अनुसार ही सोमवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। दिल्ली एनसीआर समेत हिमाचल प्रदेश और मुंबई के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। इससे तपती गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली।  उधर खराब मौसम और कंजेशन के चलते रात 8:45 से 9: 45 के बीच दिल्ली से 24 फ्लाइट डायवर्ट की गई हैं।

विज्ञापन

सड़कों पर दिल्लीवासियों को मौसम का लुफ्त उठाते हुए देखा गया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को इस मौसम में ठंडक महसूस होने लगी। 

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार तय समय सीमा से पहले ही मानसून पूरे भारत में पहुंच चुका है जो कि आमतौर पर हर साल 15 जुलाई तक दस्तक देता है। विभाग ने अगले 4 दिन के भीतर सात राज्यों (उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय) में भारी बारिश और 18 राज्यों में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक, 1 जून से 2 जुलाई के बीच देशभर में 167.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 7 फीसदी कम है। एक अनुमान के मुताबिक अगर मानसून सामान्य रहता तो देश में एक महीने के भीतर 180.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती।
विज्ञापन


वहीं, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, गुजरात, हिमाचल, पंजाब, उत्तरी हरियाणा, झारखंड, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा, कर्नाटक, ओडिशा में अच्छी बारिश का अनुमान जाहिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


अमरनाथ यात्रा रोकी गई

जम्मू-कश्मीर में मानसून की दस्तक के साथ ही शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। बीते दो दिन में यात्रा को दो बार रोका गया। बालटाल और पहलगाम, दोनों ही मार्गों पर फिसलन हो गई थी जिसकी वजह से यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया था।

मनाली-लेह मार्ग बंद

हिमाचल में भी मानसून सक्रिय है मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। हिमाचल में मढ़ी के पास पहाड़ी धंसी गई तो वहीं मनाली-लेह मार्ग बंद किया गया है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और चंबा में बारिश-भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed